IND vs ZIM: आखिरी वनडे में होंगे कई बदलाव, राहुल त्रिपाठी और शाहबाज को मिल सकता है डेब्यू का मौका
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार, 22 अगस्त को हरारे में खेला जाएगा। पहले दो मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है।
नई दिल्ली, 21 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार, 22 अगस्त को हरारे में खेला जाएगा। पहले दो मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था। वहीं दूसरे वनडे में मेहमान टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। आखिरी मैच में केएल राहुल एंड कंपनी की नजर क्लीन स्वीप पर होगी, वहीं मेजबान टीम आत्मसम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राहुल त्रिपाठी और शाहबाज अहमद को डेब्यू का मौका मिला सकता है वहीं ऋतुराज को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

त्रिपाठी कर सकते हैं डेब्यू
कप्तान केएल राहुल और शिखर धवन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। राहुल को पहले वनडे में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था वहीं दूसरे मैच में वह 1 रन ही बना सके थे। चूकिं वह एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं ऐसे में वह आखिरी मैच में लय में आने का प्रयास करेंगे। शानदार फॉर्म में चल रहे गिल तीसरे नंबर पर आ सकते हैं। ईशान किशन की जगह ऋतुराज गायकवाड़ या राहुल त्रिपाठी को मौका दिया जा सकता है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी पिछले मैच के हीरे संजू सैमसन के कंधों पर होगी। 5वें नंबर पर दीपक हुड्डा और छठे पर शाहबाज अहमद या अक्षर पटेल को जगह दी जा सकती है। तेंज गेंदबाजी की कमान शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज के हाथों में होगी। वहीं स्पिन का जिम्मा कुलदीप यादव संभाल सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: शिखर धवन, केएल राहुल(कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़/राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल/शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
जिम्बाब्वे: तदीवानाशे मारुमनी, ताकुदज़वानाशे कैतानो, इनोसेंट कैइया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुन्योंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
- जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।












Click it and Unblock the Notifications