IND vs ZIM 3rd ODI: जानें कब, कहां और कैसे देखें आखिरी वनडे; फ्री में मैच देखने के लिए करना होगा ये काम
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार, 22 अगस्त को हरारे में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 21 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार, 22 अगस्त को हरारे में खेला जाएगा। पहले दो मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है। आखिरी मैच में केएल राहुल एंड कंपनी की नजर क्लीन स्वीप पर होगी, वहीं मेजबान टीम आत्मसम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था। वहीं दूसरे वनडे में मेहमान टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। आखिरी वनडे में भारत प्लेइंग 11 में कई बदलाव कर सकता है।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच 22 अगस्त, सोमवार को खेला जाएगा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच हरारे के सुपर स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे शुरू होगा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली वनडे सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट सोनी नेटवर्क ग्रुप के पास हैं। ऐसे में आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में यह मैच देख सकते हैं। इसके अलावा सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी। इस सीरीज को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। जियो टीवी पर भी आप मुफ्त में इस सीरीज के सभी मुकाबले देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: शिखर धवन, केएल राहुल(कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़/राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल/शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
- जिम्बाब्वे: तदीवानाशे मारुमनी, ताकुदज़वानाशे कैतानो, इनोसेंट कैइया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुन्योंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
- जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 18 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब- 10 विकेट से जीता
- दूसरा वनडे: 20 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब- 5 विकेट से जीता
- तीसरा वनडे: 22 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब












Click it and Unblock the Notifications