रोहित-कोहली के संन्यास लेते ही ये क्या हुआ? टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड फेल, सरेआम उड़ा मजाक!
IND vs ZIM 1st T20I Highlights: भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले को 12 रनों से जीत लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। कप्तान शुभमन गिल और ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से ही स्कोर देखने को मिले। पिछले सप्ताह टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए यह एक वेकऑप कॉल की तरह हो सकती है।
भारत को मिली शर्मनाक हार
भारतीय टीम की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वक्त से पहले ही संन्यास ले लिया है। वहीं कुछ लोग नए युवा बिग्रेड पर सवाल उठा रहे हैं। मुकाबले की बात करें तो जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 102 रन पर ही सिमट गई।

युवा खिलाड़ियों ने किया निराश
116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। अभिषेक शर्मा के आउट होने के साथ ही दूसरे बल्लेबाज भी लगातार अपना विकेट गंवाते चले गए। टीम के अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ सात रन बनाने में कामयाब रहे। जबकि रियान पराग सिर्फ दो रन ही बना सके। वहीं रिंकू सिंह इस मुकाबले में खाता खोलने में भी सफल नहीं हो सके। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के बल्ले से भी सिर्फ 6 रन निकाले।
आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। लेकिन टीम ने 9 विकेट गंवा दिए थे और वॉशिंगटन सुंदर एक उम्मीद बनकर पिच पर मौजूद थे। लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर कैच आउट हो गए और यहीं भारतीय टीम 12 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
जिम्बाब्वे: तदिवनाशे मारुमनी, इनोसेंट काया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मेयर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदनडे (विकेट कीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंदई चतारा।












Click it and Unblock the Notifications