IND vs ZIM: भारत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, राहुल और चाहर की वापसी

हरारे, 18 अगस्त: भारतीय क्रिकेट की जिम्बॉब्वे दौरे की शुरुआत आज हो रही है जहां पर टीम इंडिया केएल राहुल की अगुवाई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। ये तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होंगे। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IND vs ZIM 1st ODI: India wins toss and choose bowling, KL Rahul, Deepak Chahar are back

हरारे का विकेट बैटिंग के लिए अच्छा रहता है और हाल में ही यहां पर सम्पन्न हुई बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी ऐसा देखने को मिला था।

जिम्बॉब्वे की टीम बांग्लादेश को अपने घर में पीटकर आ रही है जो काफी अच्छी टीम है। ऐसे में उनका आत्मविश्वास निश्चित तौर पर काफी बढ़ा हुआ है। सिकंदर रजा पर एक बार फिर नजरें होंगी जो बढ़िया फॉर्म में दिख रहे हैं।

इसके बावजूद मेजबानों के लिए भारत को हराना बहुत ही मुश्किल काम साबित होने जा रहा है क्योंकि टीम इंडिया ने इस जगह से जुलाई 2013 से लगातार 9 वनडे मुकाबले जीते हैं।

सीरीज में शुबमन गिल पर नजरें होंगी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली वनडे श्रंखला में बहुत अच्छे दिखाई दिए थे लेकिन टी20 में मौका नहीं मिला था। गिल उसी फॉर्म को यहां पर जारी रखना चाहेंगे। इसका मतलब यह है कि केएल राहुल को मध्यक्रम में खेलना होगा।

दूसरी ओर चोट के बाद लंबे ब्रेक से केएल राहुल की भी वापसी हो रही है। ऐसे ही दीपक चाहर ने भी इस सीरीज के साथ क्रिकेट के मैदान पर फिर से वापसी की है। उनको भी चुना गया है।

टीम इस प्रकार हैं-

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): तदीवानाश मारुमानी, इनोसेंट काया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (w/c), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा

फोटो सौजन्य- @ZimCricketv ट्विटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+