IND vs WI: कोहली, पंत को मिला बायो-बबल ब्रेक, तीसरा टी20 मुकाबला नहीं खेलेंगे

नई दिल्ली, 19 फरवरी: पूर्व कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला नहीं खेलेंगे। उनको बीसीसीआई ने ब्रेक दिया है। पीटीआई के मुताबिक तीसरे टी20 से पहले अपने परिवार से जुड़ जाएंगे।

IND vs WI: Virat Kohli and Rishabh Pant will not play 3rd T20i as they are rested

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल रही है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला भी जीत लिया है जिसके चलते यह सीरीज यही पर भारत के पक्ष में जा चुकी है। दूसरे टी20 मुकाबले में विराट कोहली ने अच्छी अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म वापसी के संकेत दिए थे लेकिन एक बार फिर से फिनिशिंग करने में कामयाब नहीं रहे।

यह भी पढ़ें- 'अनुभव एक भूमिका निभाता है', मैच के बाद कोहली को लेकर बोले रोहित शर्मा

जानकारी यह भी है कि ऋषभ पंत को भी तीसरे टी20 मुकाबले से आराम दिया गया है। पंत ने भी दूसरे टी20 मैच में धमाकेदार पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी।

पंत और कोहली दोनों के ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज भी मिस करने के पूरे आसार हैं। दोनों ने ही अपने लिए आराम की डिमांड की है। श्रीलंका की टीम भारत में टी20 सीरीज खेलेगी और उसके बाद टेस्ट सीरीज भी शुरू होगी। कोहली और पंत के टेस्ट सीरीज में लौटने के आसार हैं जहां पर विराट अपना 100वां टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

कोहली इंग्लैंड में भारत की टेस्ट श्रृंखला के बाद से बायो-बबल का हिस्सा रहे हैं। जब वे इंडियन प्रीमियर लीग के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे तो उन्होंने और उनके बाकी भारतीय साथियों ने इंग्लैंड की तुलना में और भी सख्त बुलबुले में प्रवेश किया।

बीसीसीआई ने श्रीलंका टीम के आने वाले भारत दौरे के लिए शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। अब पहला टी20 मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा और अगले दो मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे। इसके अलावा पहला टेस्ट मैच अब 4 से 8 मार्च के बीच मोहाली में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 12-16 मार्च के बीच बेंगलुरु में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+