सूर्यकुमार यादव का वेस्टइंडीज के खिलाफ कहर बरपाने वाला रिकॉर्ड, आज के मैच में हो सकती है रनों की बौछार
India vs West Indies T20: भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें टेस्ट और वनडे के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए खेलने उतर रही हैं। पहला मैच ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में होने जा रहा है। ये मौजूदा टूर पर भारत की सबसे बड़ी सीरीज है, जो पांच मैचों की है।
इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के कप्तान हैं, तो रॉवमैन पॉवेल वेस्टइंडीज के कप्तान हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पास दुनिया का नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी है।

सूर्यकुमार का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज और इस टीम के गेंदबाजों के खिलाफ बहुत घातक है। 360 डिग्री का ये हिटर एल्जारी जोसेफ और जेसन होल्डर जैसे गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में माहिर है। यादव ने भारत और वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में जोसेफ के खिलाफ 38 गेंदों पर 92 रन ठोके हुए हैं।
इस दौरान वे सिर्फ एक ही बार आउट हुए हैं और उन्होंने 9 छक्के और चार चौके लगाए हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव द्वारा विपक्षी के स्ट्राइकर को ही निशाना बनाने के बाद वेस्टइंडीज के लिए चीजें बहुत मुश्किल हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- द हंड्रेड में शाहीन का 'फायर', पहले ही मैच में पहली दो गेंदों पर लिए विकेट, टीम को जिताया मैच- VIDEO
इतना ही नहीं, जेसन होल्डर के खिलाफ भी स्काई ने 39 गेंदों पर 70 रन बनाए हैं। होल्डर की धीमी गति का फायदा उठाते हुए उन्होंने उनक कई गेंदों को सीमा रेखा के पास भेजा है। वे सिर्फ एक ही बार होल्डर पर आउट हुए हैं।
सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 टी20 पारियों में 40.33 के औसत के साथ 242 रन बनाए हैं। उम्मीद है कि वनडे मैचों की औसत फॉर्म के बाद वे अपने पसंदीदा फॉर्मेट में वापसी करते हुए एक बार फिर से अपने बल्ले की गूंज सबको सुनाएंगे।
ये मुकाबला आज शाम भारतीय समयानुसार 8 बजे शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications