द हंड्रेड में शाहीन का ‘फायर', पहले ही मैच में पहली दो गेंदों पर लिए विकेट, टीम को जिताया मैच- VIDEO

The Hundred: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट के पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ते हुए अपने पहले दो गेंदों पर विकेट लेकर मैच में सनसनी फैला दी। बारिश से प्रभावित ये ये मैच 40 गेंदों तक सीमित किया गया था।

ये मुकाबला मैनचेस्टर ऑरिजल्स और वेल्श फायर के बीच हुआ, जहां शाहीन फायर की ओर 'फायर' करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपनी दो लगातार गेंदों पर फिलिप सॉल्ट और लॉरी इवांस को बगैर खाता खोले चलता कर दिया। (Photo- The Hundred Twitter)

 The Hundred: Shaheen Afridi

वीडियो में देख सकते हैं, दोनों ही गेंद अंदर की ओर शॉर्प इन स्विंगर साबित हुई। शाहीन ने गेंद पर यॉर्कर के अंदाज में फेंका जिसका बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

इतना ही नहीं, शाहीन की टीम को मुकाबले में 9 रनों से जीत भी मिली। वेल्श फायर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 40 गेंदों पर 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए थे, जिसमें ओपनर एल वील्स ने 23 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच का शेड्यूल बदला गया, अब इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

मैनचेस्टर की ओर से एक और बाए हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने 10 गेंदों पर 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद मैनचेस्टर की टीम शाहीन से मिले झटकों के बाद उभरने की कोशिश करते हुए कप्तान जोस बटलर और मैक्स हॉल्डन की पारियों के दम पर आगे बढ़ने लगी।

दोनों ही बल्लेबाजों ने 18 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली, बटलर नाबाद भी रहे, लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके। शाहीन ने 10 गेंदों पर 24 रन देकर 2 विकेट लिए। डेविड विली ने 10 गेंदों पर 17 रन देकर 2 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+