विंडीज पर तूफान बनकर बरसने के बाद सूर्यकुमार यादव का नमस्ते सेलिब्रेशन वायरल- VIDEO

कोलकाता, 21 फरवरी: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत के मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी पूरी लय में दिखाई दिए। सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट में सफेद गेंद का नया सितारा माना जाता है और जिस तरीके से वे दबाव के क्षणों में भी मैदान के चारों ओर अपने शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं वह अपने आप में उनको नायाब खिलाड़ी बना देती है। सूर्यकुमार यादव की एंट्री टीम इंडिया में काफी देर से हुई लेकिन कहते हैं कि देर आए दुरुस्त आए, उसी तर्ज पर सूर्यकुमार यादव का बल्ला लगातार बोल रहा है।

आंधी बनकर आए, तूफान की तरह छा गए-

आंधी बनकर आए, तूफान की तरह छा गए-

वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव अपने पीक पर दिखाई दिए और तीसरे T20 इंटरनेशनल में उनका चरम देखने को मिला जब उन्होंने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 31 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की पारी खेली और भारत को 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाने में अहम रोल प्ले किया। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी अंत में टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुई क्योंकि भारत जब मैच जीता तो हार जीत का अंतर 17 रन ही था सूर्य कुमार ने अपनी पारी में केवल एक ही चौका लगाया लेकिन सात जबरदस्त छक्के लगाए।

 'नमस्ते सेलिब्रेशन'

'नमस्ते सेलिब्रेशन'

जैसे ही वे 50 रनों के स्कोर को पार कर गए तो दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने बल्ले को डगआउट की ओर किया और साथी खिलाड़ियों से अभिवादन स्वीकार किया। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्य कुमार को स्टैंडिंग ओवेशन दिया है। कप्तान रोहित शर्मा सूर्य कुमार की परफॉर्मेंस से बेहद खुश दिखाई दिए। इन सब चीजों के बाद 31 साल के इस खिलाड़ी ने अपने दोनों हाथ जोड़कर 'नमस्ते सेलिब्रेशन' करते हुए सभी के प्रति आभार जताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप देख सकते हैं कि सूर्यकुमार यादव ने किस तरीके से 50 रन पूरे करने के बाद अपना जश्न मनाया।

प्लेअर ऑफ द मैच और सीरीज-

सूर्यकुमार यादव ना इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच साबित हुए बल्कि वे इस पूरी श्रंखला के भी प्लेयर ऑफ द सीरीज साबित हुए। सूर्यकुमार ने विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 194.55 के स्ट्राइक रेट से और 53.50 की औसत से 107 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 8 छक्के ठोके। उनसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन थे जिन्होंने 61.33 की औसत से 184 रन बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सूर्यकुमार यादव के सामने कुछ भी नहीं रहा क्योंकि इस खिलाड़ी ने 140.46 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की।

विस्फोटक पारी के बाद क्या बोले-

विस्फोटक पारी के बाद क्या बोले-

भारतीय बल्लेबाजों की कुछ खूबसूरत बैटिंग के दम पर टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से जीत ली है। इस साल के आखिर में T20 वर्ल्ड कप होना है और प्रैशर में सूर्यकुमार यादव की इस तरह की बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए बड़ा ही शुभ संकेत है। अपनी इस पारी के बाद यादव ने कहा कि वे वही काम करना चाहते थे जो उन्होंने पहले मैच में किया। रोहित के आउट होने के बाद किसी खिलाड़ी को अंत तक टिकना जरूरी था। ताकि हम एक अच्छा स्कोर खड़ा कर सकें। हमने टीम मीटिंग में लंबी बातचीत की थी और इस बारे में चर्चा हुई थी कि प्रेशर में किस तरीके से हमको प्रतिक्रिया देनी है और मैदान पर हमने उसको बहुत अच्छी तरीके से उतारा है। मैं बस चीजों को सिंपल आने की कोशिश करता हूं। हर गेंद को हिट नहीं करते हैं और आपके पास कुछ अच्छे नेट सेशन भी होते हैं। अब मैं अगली सीरीज के लिए काफी उत्साहित हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+