IND vs WI: तीसरे टी20 में तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा, जानिए क्या

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 2 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा। इस मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे के बजाए 9:30 बजे शुरू होगा। सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। आज के मैच में कप्तान रोहित शर्मा 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में...

रोहित बना सकते यह रिकॉर्ड

रोहित बना सकते यह रिकॉर्ड

तीसरे टी20 में जीत के साथ ही रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान का एक खास रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रोहित डैरेन सैमी से बतौर कप्तान जीत के मामले में आगे निकल जाएंगे। पूर्व विंडीज कप्तान सैमी ने अपनी कप्तानी में 47 मुकाबले खेले थे और 27 में जीत हासिल की थी। वहीं रोहित ने अब तक 33 मैचों में कप्तानी की है और 27 में जीत हासिल कर ली है। ऐसे में अगर वह आज होने वाला मुकाबले जीतते हैं तो वह डैरेन सैमी को पीछे छोड़ देंगे।

ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

इसके अलावा अगर रोहित शर्मा आज के मुकाबले में 57 रन और बना लेते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज होंगे। रोहित ने अभी तक 130 टी20 इंटरनेशनल की 122 पारियों में 32.17 की औसत और 139.67 के स्ट्राइक रेट से 3443 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 में 27 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 116 मुकाबलों में 3399 रन बनाए हैं।

अफरीदी को छोड़ सकते पीछे

अफरीदी को छोड़ सकते पीछे

इसके अलावा आज के मुकाबले में रोहित शर्मा एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। हिटमैन अगर आज 4 छक्के लगा देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरी नंबर पर पहुंच जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के क्रिस गेल ने लगाए हैं। दूसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने 476 वहीं तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 473 सिक्स जड़े हैं। रोहित के पास आज अफरीदी को पछाड़ने का मौका है।

रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा ने अपने करियर में अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 77 पारियों में उन्होंने 46.13 की औसत और 5.76 के स्ट्राइक रेट से 3137 रन बनाए हैं। रोहित ने टेस्ट में 14 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं। 233 वनडे में रोहित ने 48.58 की औसत और 89.18 के स्ट्राइक रेट से 9376 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 45 अर्धशतक और 29 शतक लगाए हैं। वहीं 130 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिटमैन ने 32.48 की औसत और 139.73 के स्ट्राइक रेट से 3443 रन बनाए हैं। रोहित ने टी20 में 27 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+