6 साल बाद भारत की ODI टीम में वापसी कर सकता ये खिलाड़ी, विजय हजारे ट्रॉफी में किया है कमान

नई दिल्लीः वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के कुछ खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है जिसमें ऋषि धवन एक खिलाड़ी है जिन्होंने 2016 में भारत के लिए अपना अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। अगर वह 6 साल के लंबे गैप के बाद वापसी करते हैं तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल का यह आलराउंडर आने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है जो 3 फरवरी से शुरू हो रही है। जबकि टी20 सीरीज में तमिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान को भी जगह मिलने की उम्मीद है।

IND vs WI: Rishi Dhawan might get place after 6 years in ODI, Shahrukh Khan may in for T20I

दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न हुई विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया था। धवन ने विजय हजारे ट्रॉफी में ऑलराउंड क्षमता दिखाई थी तो वहीं शाहरुख खान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में T20 जौहर दिखाए थे खासकर फाइनल मुकाबला बहुत खास था। धवन ने आठ मुकाबलों में 17 विकेट और 458 रन बनाकर सनसनी मचा दी थी। वनडे टीम में हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा जैसे स्थापित ऑलराउंडर नहीं होंगे तो वे एक परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका टूर पर वनडे मुकाबलों में बहुत खराब प्रदर्शन किया जिसके चलते धवन को मौका मिलने के चांस और बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेग चैपल ने धोनी को बताया सबसे तेज दिमाग वाला क्रिकेटर, हुनर के पीछे की खास वजह बताई

धवन ने 6 साल पहले 2016 में तीन ओडीआई मुकाबले और एक टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल रखा है। जबकि शाहरुख खान भी आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स से जुड़कर काफी प्रभावी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर घटिया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भरमार है जिसमें से एक भुवनेश्वर कुमार भी है और उनको यहां पर मौका मिलने के चांस कम ही नजर आते हैं।

इसके अलावा रोहित शर्मा की वापसी होगी और वे केएल राहुल से कमान वापस ले लेंगे। इसके भी चांस नजर आ रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया जा सकता है। वेस्टइंडीज की टीम भारत में तीन वनडे और टी-20 मुकाबले खेले गए मुकाबले में होंगे जबकि कोलकाता में खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+