'द्रविड़ का सोच हमको नहीं चाहिए', हुड्डा की जगह अय्यर को खिलाने पर भड़का भारत का पूर्व कप्तान

नई दिल्ली, 30 जुलाई: राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच हैं और उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारतीय टीम को आने वाले विश्व कप में बढ़िया प्रदर्शन का रोडमैप तैयार किया है जिसके तहत टीम में कई बदलाव हो रहे हैं और कई खिलाड़ियों को मौके मिल रहे हैं। यहां तक की ओपनिंग स्लॉट में भी प्रयोग बहुत हुए हैं। जरूरी नहीं कि हर कोई राहुल और रोहित की रणनीति से खुश हो लेकिन यह नतीजे दे रही है। विश्व कप में ज्यादा समय नहीं बचा है और यह जोड़ी अपने तरकश में कौन से तीर लेकर चल रही है, इसका सटीकता से पता लगाना मुश्किल है।

भड़का भारत का पूर्व कप्तान

भड़का भारत का पूर्व कप्तान

इसी बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने द्रविड़ को लेकर रुखी बात कही है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम चयन को लेकर खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि भारत को श्रेयस अय्यर की जगह पर दीपक हुड्डा को खिलाना चाहिए था। अय्यर नंबर तीन पर बैटिंग करने आए थे जबकि हुड्डा ने हाल में ही टी20 मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

तरौबा, त्रिनिदाद में पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी 20 के दौरान, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने घोषणा की कि श्रेयस अय्यर दीपक हुड्डा के खिलाफ भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे।

दीपक हुड्डा कहां हैं?

दीपक हुड्डा कहां हैं?

इस पर श्रीकांत ने कहा,"हुड्डा कहां हैं? उन्होंने T20I में अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने ODI में भी अच्छा प्रदर्शन किया। वह वो आदमी है जिसे वहां होना चाहिए। टी20 क्रिकेट में आपको यह समझने की जरूरत है कि आपको हरफनमौला की जरूरत है। ऑलराउंडरों की बल्लेबाजी करना, ऑलराउंडरों को गेंदबाजी करना, आपके लिए जितने अधिक ऑलराउंडर हो उतना बेहतर हैं।"

इस टिप्पणी पर, भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने राहुल द्रविड़ के टीम चयन का बचाव किया।

राहुल द्रविड़ का सोच हमको नहीं चाहिए

राहुल द्रविड़ का सोच हमको नहीं चाहिए

ओझा ने कहा, 'राहुल भाई का मानना ​​है कि अगर कोई खिलाड़ी आपके लिए पहले प्रदर्शन करता है तो उसे खिलाएं और उसका समर्थन करें। फिर आप अन्य विकल्पों के साथ आगे बढ़ते हैं। "

श्रीकांत ने तुरंत उन्हें समझाने के लिए बीच में ही रोक दिया और कहा, "राहुल द्रविड़ का सोच हमको नहीं चाहिए। आपका सोच चाहिए। अभी चाहिए। अभी करते हैं।"

ओझा मुस्कुराए और श्रीकांत का पक्ष लेते हुए कहा, "हुड्डा तो होना चाहिए। जाहिर है हुड्डा।"

फिर श्रीकांत ने कहा, "बस। खतम (यही बात है), "

चार गेंदों में डक का सामना करके आउट हुए श्रेयस अय्यर

चार गेंदों में डक का सामना करके आउट हुए श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर पहले T20I के दौरान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन आखिरकार उन्हें चार गेंदों में डक का सामना करना पड़ा।

अय्यर ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया, जहां शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से वाइटवॉश किया। अय्यर पहले दो एकदिवसीय मैचों में दो अर्द्धशतक बनाने में सफल रहे थे और पूरी श्रृंखला में अच्छी बल्लेबाजी की जिसके चलते शायद उनको टी20 में हुड्डा के स्थान पर मौका मिला है।

खैर भारत ने पहला T20I 68 रनों से जीता और अब टीम 1 अगस्त (सोमवार) को वार्नर पार्क स्टेडियम में दूसरा मैच खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+