IND vs WI 2nd ODI: अक्षर पटेल की इंजरी कर सकती है टीम कॉम्बिनेशन को प्रभावित, प्लेइंग इलेवन में होगा चेंज!
पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 24। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत इस मैच में सीरीज फतह करने के लक्ष्य के साथ उतरेगा, क्योंकि पहले वनडे में भारत ने 3 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज फतह करने का सुनहरा मौका है। मैच से पहले प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना बहुत ही कम लगाई जा रही है। शिखर धवन पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतर सकते हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धवन को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है।
Recommended Video

अक्षर पटेल हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किए गए अक्षर पटेल इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि उनकी फिटनेस को लेकर ऐसी संभावना है कि वो चोटिल हैं, जिसके कारण टीम कॉम्बिनेशन प्रभावित हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, अक्षर पटेल को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जिसके कारण वो रविवार को होने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा पहले ही चोट की वजह से पहले दो वनडे के लिए टीम से बाहर हो चुके हैं।
धवन के पास हैं यह विकल्प
आपको बता दें कि अगर अक्षर पटेल चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं तो शिखर धवन के पास एक तेज गेंदबाज को खिलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि रवींद्र जडेजा पहले से ही चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। ऐसे में अर्शदीप सिंह और आवेश खान को खिलाने के अलावा धवन के पास कोई ऑप्शन नहीं है। पहले वनडे में पांच ओवर फेंकने वाले दीपक हुड्डा को भी तेज गेंदबाजों के काम नहीं करने की स्थिति में अतिरिक्त भार उठाना होगा।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (c), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (wk), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
नोट: अगर अक्षर पटेल नहीं खेलते हैं तो आवेश खान और अर्शदीप सिंह में से कोई खेल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications