I Love You Shubman Gill, मिस्ट्री गर्ल ने LIVE मैच में भारतीय कप्तान को किया प्रपोज? देखते रह गए फैंस!
IND vs WI, Shubman Gill: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक जड़ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। इस मैच के दौरान 177 गेंद पर 13 चौके और 1 छक्का लगाकर शुभमन गिल ने टेस्ट में अपना 10वां शतक जमाया।
लाइव मैच में गिल को किसने किया प्रपोज? (IND vs WI, Shubman Gill)
दूसरे टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा पल आया जिसने सब का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह पल तब आया जब एक युवा महिला फैन ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को खुलेआम प्रपोज किया। यह वाकया भारत की पहली पारी के दौरान हुआ। जब शुभमन गिल यशस्वी जायसवाल के साथ एक मजबूत साझेदारी बना रहे थे, तभी टीवी कैमरों ने भीड़ की ओर रुख किया। वहां एक महिला फैंस एक पोस्टर पकड़े हुए थी, जिस पर लिखा था, I love you Shubman।

शुभमन गिल का फोकस क्रिकेट पर
इस पोस्टर को देखकर पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा और देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। #ILoveYouShubman हैशटैग तुरंत ट्रेंड करने लगा, और यह पल मैच के सबसे अधिक चर्चित विषयों में से एक बन गया। मैदान पर वायरल हुए इस रोमांटिक पल के विपरीत युवा कप्तान शुभमन गिल ने कुछ ही हफ्तों पहले अपनी निजी जिंदगी की अफ़वाहों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने साफ किया था कि वह पिछले तीन साल से सिंगल हैं और उनका पूरा ध्यान अपने क्रिकेट करियर पर है।
क्या किसी को डेट कर रहे हैं गिल?
लगातार हो रही अटकलों के बीच जिनमें उन्हें सारा तेंदुलकर, सारा अली खान और अवनीत कौर जैसी हस्तियों से जोड़ा जा रहा था। गिल ने एक इंटरव्यू में अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनमें से कई अफवाहें आधारहीन हैं, और कुछ लोगों से तो वह अपनी जिंदगी में कभी मिले भी नहीं हैं। गिल ने अपनी व्यस्त दिनचर्या का हवाला देते हुए कहा कि वह साल में लगभग 300 दिन दौरे पर रहते हैं, जिससे उनके पास किसी भी रिश्ते में समय और ऊर्जा लगाने का मौका नहीं बचता। उन्होंने कहा कि वह अपने पेशेवर करियर पर इतना फोकस हैं कि उनकी जिंदगी में फिलहाल किसी रिश्ते के लिए जगह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications