IND vs WI: सिराज ने पकड़ा सनसनीखेज कैच, मैदान पर खड़ा हर इंसान रह गया दंग, देखें वीडियो

IND vs WI, 1st Test: डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के शुरुआती सेशन में भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने धमाकेदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया। सिराज ने एक नामुमकिन दिख रहे कैच को पकड़ते हुए सनसनी फैला दी।

रविन्द्र जडेजा की गेंद पर सिराज ने जरमेन ब्लैकवुड का कैच पकड़ा। ब्लैकवुड के आउट होते ही लंच की घोषणा कर दी गई थी। ब्लैकवुड ने जडेजा की गेंद को मिडऑफ़ के ऊपर से खेला था। गेंद हवा में चली गई और सिराज पीछे की तरफ भागते उए पहुंचे। उन्होंने एक हाथ से कैच लपक लिया और जमीन पर गिर गए। कॉमेंट्री कर रहे लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।

india vs west indies 2023

ब्लैकवुड ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 14 रनों की पारी खेली। इससे पहले अश्विन ने वेस्टइंडीज के दोनों ओपनरों को आउट कर वापस पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया था। अश्विन ने क्रैग ब्रेथवेट और तेगनारायण को आउट कर दिया। अश्विन ने पिता-पुत्र को टेस्ट में आउट करने का यूनिक कीर्तिमान भी बनाया।

विंडीज टीम के कप्तान ने बैटिंग के लिए अच्छी दिख रही पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान बल्लेबाज टिक नहीं पाए। अश्विन के बाद जडेजा की फिरकी ने भी काम किया। लंच तक ही वेस्टइंडीज ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे।

भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया। ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल को भी टीम में शामिल किया गया। सिराज, उनादकट और शार्दुल ठाकुर को बतौर तेज गेंदबाज लिया गया। स्पिन विभाग में अश्विन और जडेजा को शामिल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+