मिनटों में गंवाए ऐसे विकेट, फिर वेस्टइंडीज से 191 चेज ही नहीं होने थे, कैसे पलटा खेल- VIDEO

फ्लोरिडा, 7 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20 मुकाबला टीम इंडिया की बड़ी जीत के साथ समाप्त हुआ। यहां पर भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 31 गेंद ली जबकि वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ सबसे बेहतरीन बॉलर थे जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। (फोटो सौजन्य- Fancode Twitter)

शुरू से ही दबाव में दिखाई दिए

शुरू से ही दबाव में दिखाई दिए

इसके बाद जब विंडीज पारी की शुरुआत हुई तो उनके सामने श्रंखला को बचाने का लक्ष्य था क्योंकि अभी तक हुए 3 मुकाबलों में भारत पहले ही दो मैचों में उनको मात दे चुका था। लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरू से ही दबाव में दिखाई दिए और उनके विकेट गिरते चले गए।

मिनटों में गंवाए ऐसे विकेट

मिनटों में गंवाए ऐसे विकेट

पहला शिकार ब्रेंडन किंग का हुआ जिनको आवेश खान ने 13 रनों के स्कोर पर आउट किया उसके बाद डेवोन थॉमस भी 1 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद भी वेस्टइंडीज के पास दो ऐसे बल्लेबाज थे जो इस मैच का नक्शा पलट सकते थे। इन दोनों ने भारत के खिलाफ सफेद गेंद श्रंखला में प्रभावित भी किया है।

 पंत ने प्यार से गिल्लियां उड़ाकर कप्तान को पवेलियन भेजा

पंत ने प्यार से गिल्लियां उड़ाकर कप्तान को पवेलियन भेजा

यह थे ओपनर काइल मेयर्स और कप्तान निकोलस पूरन। लेकिन केवल मिनटों के अंदर ही इन दो विकेटों के गिरने ने वेस्टइंडीज की पारी को ढहाने में सबसे अहम भूमिका अदा की। केवल 8 गेंदों पर 24 रनों की तूफानी पारी खेल रहे पूरन सैमसन और पंत के गठजोड़ के चलते रन आउट हुए। अक्षर पटेल की गेंद पर पूरन ने सिंगल के लिए शॉट खेला लेकिन दूसरे छोर पर खड़े मेयर्स ने उनकी कॉल पर रन नहीं लिया। यह रन था भी नहीं, लेकिन पूरन तब तक आधी क्रीज पर आ गए थे, इससे पहले वे वापस लौट पाते तब तक ऑफ पर खड़े संजू सैमसन ने ऋषभ पंत की ओर तेजी से गेंद फेंकी और पंत ने बहुत प्यार से गिल्लियां उड़ाकर कैरेबियाई कप्तान को पवेलियन भेजा।

यहां देखें वीडियो-

उसके बाद काइल मेयर्स की बारी थी जो अक्षर पटेल की गेंद पर बड़े शॉट को खेलने के प्रयास में सीधा खेल गए और गेंद बाउंड्री पर खड़े दीपक हुड्डा के हाथों में समा गई। इन विकटों के बाद वेस्टइंडीज की पारी का पतन होना शुरू हो गया क्योंकि रॉवमन पावेल 24, सिमरोन हाइटमायर 19 और जेसन होल्डर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही वेस्टइंडीज की पारी 19.1 ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से आवेश खान ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए तो अर्शदीप सिंह को भी 3.1 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट मिले और इसके साथ ही भारत 59 रनों से मैच जीतने व सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने में भी कामयाब रहा।

आवेश खान को कसावट भरी बॉलिंग और ब्रेंडन किंग व डेवोन थॉमस के विकेटों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+