IND vs WI: 8 साल के टेस्ट करियर में पहली बार शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव, शर्मनाक रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की कलाई का जादू देखने को मिला। पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने दूसरी पारी में भी अपना जलवा बरकरार रखते हुए वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। अच्छी गेंदबाजी के बाद एक खराब रिकॉर्ड उनके साथ जुड़ गया।

अपने 8 साल के टेस्ट करियर में पहली बार कुलदीप यादव ने शर्मनाक आंकड़ा हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान यह देखने को मिला। विंडीज टीम से जॉन कैम्पबेल और शाई होप के बल्ले से शतकीय परियां देखने को मिली।

ind vs wi

IND vs WI: कुलदीप के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

दूसरी पारी के दौरान 3 विकेट अपने नाम करने के साथ ही कुलदीप यादव ने 100 से ज्यादा रन भी खर्च कर डाले। यहां मामला खराब हो गया। कुलदीप यादव ने अपने करियर में कभी 100 रन खर्च नहीं किये थे। इस बार वह इस आंकड़े को पार करते हुए 29 ओवरों की गेंदबाजी के दौरान कुल 104 रन खर्च कर गए।

कुलदीप यादव की तरह जडेजा की गेंदबाजी में भी विंडीज बल्लेबाजों ने रन बनाए। जडेजा ने भी कुल 102 रन खर्च कर दिए। दूसरी पारी के दौरान रविन्द्र जडेजा को महज 2 ही विकेट हासिल हो पाए। कैम्पबेल और शाई होप ने भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना किया।

IND vs WI: वेस्टइंडीज के अंतिम विकेट का धमाका

वेस्टइंडीज के लिए अंतिम विकेट के रूप में ग्रीव्स और जेडन सील्स ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया, दोनों के बीच कुल 79 रनों की भागीदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई और भारतीय टीम को 121 रनों का लक्ष्य मिला।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए। वह 8 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। बाद में केएल राहुल और सुदर्शन ने मिलकर भारतीय पारी को संभाल लिया। चौथे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 1 विकेट पर 63 रन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+