IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जायसवाल-सैमसन की एंट्री, पुजारा बाहर
Indian Test and Odi Squad: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है।
Indian Test and Odi Squad: भारत को वेस्टइंडीज का दौरा जुलाई में करना है। इस दौरे पर 12 जुलाई से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने शुक्रवार यानी कि 23 जून को टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा टीम के साथ बने हुए हैं और वह टेस्ट और वनडे दोनों में कप्तानी करते नजर आएंगे।
गायकवाड़ और जायसवाल को मौका: भारतीय टेस्ट टीम में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वहीं संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों सीरीज के लिए किसी भी खिलाड़ी को आराम नहीं दिया गया है।

अजिंक्या रहाणे टीम में बरकरार: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले अजिंक्या रहाणे टेस्ट टीम में बरकरार है। ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जयसवाल के रूप में दो बल्लेबाज को टेस्ट टीम से जोड़ा गया है। इन दोनों का ही प्रदर्शन पिछले कुछ समय में शानदार रहा है।
मोहम्मद शमी को नहीं मिली जगह: वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे दोनों ही सीरीज में मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा नहीं हैं। जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी और मुकेश कुमार को टेस्ट टीम में जोड़ा गया है। वहीं वनडे सीरीज के लिए मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट और उमरान मलिक को मौका दिया गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications