WI vs IND: 'राजा वो बनेगा जो काबिल होगा', जायसवाल के शतक को लेकर ट्विटर पर जोरदार रिएक्शन

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में चल रहे पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मेजबान गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा डाली। जायसवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ने का गौरव हासिल कर लिया।

भारतीय टीम के लिए जायसवाल से पहले डेब्यू टेस्ट मैच में कुल 16 खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली थी। जायसवाल ने दूसरे दिन के खेल में लंच के बाद शतक जमाया। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर एक अहम भागीदारी भी की। रोहित के साथ उन्होंने 200 से ज्यादा रन जोड़े।

yashasvi jaiswal

यशस्वी जायसवाल भारत के ऐसे तीसरे ओपनर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली है। उनसे पहले शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने बतौर ओपनर टेस्ट शतक जमाया है। ऐसे में उनके लिए यह एक एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। जायसवाल ने संयम बरतते हुए बैटिंग की।

धीमे विकेट पर जायसवाल ने खुद को बेहतरीन तरीके से ढाल लिया। रणजी ट्रॉफी में धीमी पिचों पर खेलने की आदत उनको रही है। इसका लाभ उन्होंने विंडसर पार्क स्टेडियम में उठाया और अपने चयन को भी सही साबित कर दिया। रोहित और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 229 रन जोड़े।

जायसवाल के शतक को लेकर फैन्स की तरफ से कई बड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। बहुत लोगों ने यह भी कहा कि प्रतिभा को किसी की जरूरत नहीं होती। जायसवाल की काबिलियत ने उनको इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया। जायसवाल और रोहित दोनों के बल्ले से शतक निकले। भारतीय टीम बड़ी बढ़त लेकर वेस्टइंडीज को पारी से हरा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+