IND vs WI: फैंस से भरा नजर आएगा कोलकाता में ईडन गार्डन्स, अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया
नई दिल्लीः भारत और वेस्टइंडीज के बीच 16 फरवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान ईडन गार्डन्स को अपनी 75 प्रतिशत तक प्रशंसकों की अनुमति दी गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि सभी इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियां 75 प्रतिशत के साथ हो सकती हैं।

ईडन गार्डन्स के T20I मैचों के आयोजन स्थल पर लगभग 50,000 फैंस होने की संभावना है। रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को तीन वनडे व इतने ही टी20 मुकाबले खेलने हैं। केएल राहुल रोहित के डिप्टी होंगे। पूर्व कप्तान विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं।
कोलकाता में टी20 सीरीज खेली जाएगी जो 16 फरवरी से शुरू है जबकि 6 फरवरी से वनडे सीरीज होगी जिसके सभी मैच अहमदाबाद में होंगे।
इस बीच, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने प्रशंसकों को T20I श्रृंखला में भाग लेने की अनुमति देने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को धन्यवाद दिया।
दूसरी ओर रोहित और उनके साथी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए सोमवार शाम अहमदाबाद पहुंचें जहां वे तीन दिनों के लिए क्वारेंटाइन करेंगे। टीम के एकदिवसीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के लिए यह पहली श्रृंखला होगी। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह दक्षिण अफ्रीका की यात्रा नहीं कर सके।
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को दोनों सीरीज से आराम दिया गया है जबकि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की वनडे टीम में वापसी हुई है। वाशिंगटन सुंदर घरेलू श्रृंखला के लिए दोनों टीमों का हिस्सा हैं और भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। रवि बिश्नोई को दोनों फॉर्मेट में चुना गया है।
बिश्नोई को आईपीएल 2022 के लिए आरएसपीजी समूह के स्वामित्व वाली नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा चुना गया था। घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दीपक हुड्डा को एकदिवसीय टीम में जगह मिली है।












Click it and Unblock the Notifications