IND vs WI: पिता के बाद पुत्र को किया आउट, रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

IND vs WI, 1st Test: डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती सेशन में ही भारतीय टीम ने नकेल कस दी। लंच तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 68 रनों का स्कोर बनाया। एलिक अथानजे 13 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। अश्विन ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रैथवेट ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। तेगनारायण चन्द्रपॉल और कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट बल्लेबाजी करने के लिए आए। थोड़ी देर तक दोनों ने नई गेंद का सामना किया लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अश्विन को आक्रमण पर लगा दिया।

wi vs ind 2023

अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने चन्द्रपॉल को क्लीन बोल्ड करते हुए 12 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया और एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। पिता-पुत्र को टेस्ट में आउट करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

साल 2011 में अश्विन ने शिवनारायण चन्द्रपॉल को आउट किया था। अब 12 साल बाद उनके बेटे तेगनारायण को उन्होंने आउट कर एक अनोखा आंकड़ा हासिल कर लिया। दूसरे विकेट के रूप में ब्रैथवेट को उन्होंने चलता किया। विंडीज कप्तान ने 20 रन बनाए और उनको रोहित शर्मा ने कैच किया।

दो विकेट खोने के बाद विंडीज टीम परेशानी में थी और शार्दुल ठाकुर ने एक और झटका देते हुए मेजबान टीम को परेशानी में डाल दिया। रेमन रिफर को शार्दुल की गेंद पर ईशान किशन ने विकेट के पीछे कैच किया। यह किशन का पहला टेस्ट कैच था। रिफर ने 2 रन बनाये।

ब्लैकवुड ने क्रीज पर आकर टिकने का प्रयास किया लेकिन वह भी चलते बने। पहले सेशन की अंतिम गेंद पर जडेजा ने उनको आउट कर दिया और वहां से लंच की घोषणा की गई। ब्लैकवुड ने 14 रनों की पारी खेली। इस तरह पहले सेशन में भारतीय टीम ने डोमिनेट किया। अश्विन ने 2 विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+