अपने ही पिता को सबसे बड़ा कॉम्पटीशन मानते हैं अर्शदीप, कोच और कप्तान को लेकर कही ये बात

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 2 ओवर में 18 रन दिए। मैच के बाद युवा पेसर ने अपने प्रदर्शन का श्रेय कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को दिया।

नई दिल्ली, 8 अगस्त: वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में खेले गए 5वें और आखिरी मैच को 88 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने 4-1 से टी-20 सीरीज जीत ली। इस जीत का श्रेय भारतीय गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने वेस्टइंडीज को 100 पर ही समेट दिया। इस दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 2 ओवर में 18 रन दिए। मैच के बाद युवा पेसर ने अपने प्रदर्शन का श्रेय कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को दिया।

ये भी पढ़ें- गोल्फ कार चलाकर मेडल प्रेजेंटेशन पर पहुंचे रोहित शर्मा, कुछ इस तरह मना जीत का जश्न; Video

प्रोसेस पर देता हूं ध्यान

प्रोसेस पर देता हूं ध्यान

कैरेबियाई दौरे पर पांच टी20 आई में, अर्शदीप ने 6.58 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट चटकाए और 3 विकेट हॉल भी अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा, "यह वास्तव में अच्छा लगता है और अपने देश को रिप्रेजेंट करने में बहुत खुशी होती है। मैंने चीजों को सरल रखने की कोशिश की। जैसा कि राहुल द्रविड़ सर कहते हैं कि हम एक प्रोसेस पर आधारित टीम हैं इसलिए मैं अपनी प्रोसेस पर टिका रहता हूं। मैं अन्य चीजों के बारे में ज्यादा सोचने की कोशिश नहीं करता।"

टीम के हिसाब से करते हैं गेंदबाजी

टीम के हिसाब से करते हैं गेंदबाजी

अर्शदीप सिंह ने बीते दिनों मिले हुए मौकों का भरपूर फायदा उठाया है। जिसका परिणाम ये है कि आगामी मैगा इवेंट्स के लिए चुनी जाने वाली टीम के लिए उनके नाम पर बहस हो रही है। हालांकि अर्शदीप का कहना है कि वह अपने कोच और कप्तान के कहेनुसार गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमें वो करना होगा जो विकेट और टीम की मांग है। हम वही करते हैं, जो कप्तान और कोच हमसे कहते हैं। उन्होंने मुझे जो क्लिएरिटी दी है, उसका श्रेय उन्हें दिया जाता है।"

पिता को मानते हैं सबसे बड़ा कॉम्पटीशन

पिता को मानते हैं सबसे बड़ा कॉम्पटीशन

अर्शदीप सिंह ने टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल की तारीफ की। साथ ही उन्होंने अपने पिता को कॉम्पटीशन बताया, जो उनके हिसाब से बहुत ही किफायती गेंदबाजी करते हैं। युवा पेसर ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि मेरी सबसे बड़ी संपत्ति क्या है, लेकिन चीजों को सरल रखने और प्रोसेस पर फोकस करने से मुझे मदद मिलती है। कप्तान जिस तरह से युवाओं का सपोर्ट करते हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा रहता है। युवा और सीनियर ऐसा ही महसूस करते हैं। एक युवा खिलाड़ी के रूप में आने और अपनी आईपीएल और राज्य टीमों के साथ आप जो करते हैं उसे दोहराने में मदद करता है। मेरे गुरु और मेरी कॉम्पटीशन मेरे पिता हैं, वह बहुत ही किफायती और अच्छी गेंदबाजी करते हैं।"

88 रन से जीता भारत

88 रन से जीता भारत

पांचवें टी20 मैच में वेस्टइंडीज के सामने 189 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 16वें ओवर में केवल 100 रन पर सिमट गई। शिमरोन हेटमायर (56) को छोड़ टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छी पारी नहीं खेल सका। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4, जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट चटकाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+