IND vs WI: गोल्फ कार चलाकर मेडल प्रेजेंटेशन पर पहुंचे रोहित शर्मा, कुछ इस तरह मना जीत का जश्न; Video

आखिरी टी20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से हराकर भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

नई दिल्ली, 8 अगस्त: आखिरी टी20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से हराकर भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की। सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेले गए पांचवें मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 07 विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में विंडीज टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई। सीरीज जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत भारतीय खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कप्तान रोहित शर्मा गोल्फ कार चलाकर मेडल प्रेजेंटेशन तक पहुंचे। साथी खिलाड़ी आर अश्विन और दिनेश कार्तिक ने भी इसकी सवारी की।

जश्न का वीडियो वायरल

जश्न का वीडियो वायरल

सीरीज जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अनूठे स्टाइल में जश्न मनाया। रोहित शर्मा गोल्फ कार चलाकर मेडल प्रेजेंटेशन तक पहुंचे, इसके बाद टीम के अन्य खिलाड़ी भी इसमें सवार हो गए। सभी ने कार के साथ फोटो क्लिक भी कराई। टीम इंडिया के इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आखिरी मुकाबले में नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने आराम किया, ऐसे में हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की कमान संभाली। इससे पहले हार्दिक आयरलैंड के खिलाफ भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह अपनी कप्तानी में पहले तीन टी20 जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं।

मुकाबले का हाल

मुकाबले का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के पहले विकेट के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। ईशान 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा ने पारी को संभाला। उन्होंने अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में हुड्डा 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर 40 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन ने 15, दिनेश कार्तिक ने 12, हार्दिक पांड्या ने 28 और अक्षर ने 9 रन बनाए।

हेटमायर ने जड़ा अर्धशतक

हेटमायर ने जड़ा अर्धशतक

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ही ओवर में जेसन होल्डर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद शमरह ब्रूक्स ने 13, डेवोन थॉमस ने 10, कप्तान निकोलस पूरन ने 3, रोवमैन पॉवेल ने 9, कीमो पॉल ने 0, डोमिनिक ड्रेक्स ने 1 और ओडियन स्मिथ ने 0 और शिमरोन हेटमायर ने 56 रन बनाए। हेडन वॉल्श खाता खेले बिना ही नाबाद पवेलियन लौटे। भारत की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3-3, जबकि रवि बिश्नोई ने 4 विकेट चटकाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+