IND vs WI 5th T20: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 189 रनों का लक्ष्य, अय्यर ने खेली शानदार पारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 7 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवर में 07 विकेट खोकर 188 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। भारतीय टीम ने पहले ही 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में विंडीज कप्तान निकोलस पूरन इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 3-2 पर खत्म करना चाहेंगे।

श्रेयस की शानदार पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत औसत रही। पहली विकेट के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। 5वें ओवर में ईशान 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा ने पारी को संभाला। उन्होंने अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में हुड्डा 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर 40 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन ने 15, दिनेश कार्तिक ने 12, हार्दिक पांड्या ने 28 और अक्षर ने 9 रन बनाए।

सीरीज का हाल
3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। वनडे सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था। वहीं टी20 सीरीज भी भारत 3-1 से जीत चुकी है। भारत ने पहला टी20 68 रन से जीता था। दूसरे टी20 को वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं तीसरा टी20 इंडिया ने 7 विकेट से और चौथा 59 रन से जीता था। भारत ने पहला वनडे 3 रन से, दूसरा वनडे 2 विकेट से और आखिरी वनडे 119 रन से जीता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
- भारत: ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज: शमरह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (कप्तान), डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, डोमिनिक ड्रेक्स, ओबेद मैककॉय, हेडन वॉल्श, रोवमैन पॉवेल।












Click it and Unblock the Notifications