IND vs WI 5th T20: भारत ने 88 रन से जीता मुकाबला, 4-1 से सीरीज अपने नाम की

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला गया।

नई दिल्ली, 7 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवर में 07 विकेट खोकर 188 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। जवाब में विंडीज टीम 100 रन ही बना सकती और भारत ने 88 रन से मुकाबले को जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

श्रेयस की शानदार पारी

श्रेयस की शानदार पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत औसत रही। पहली विकेट के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। 5वें ओवर में ईशान 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा ने पारी को संभाला। उन्होंने अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में हुड्डा 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर 40 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन ने 15, दिनेश कार्तिक ने 12, हार्दिक पांड्या ने 28 और अक्षर ने 9 रन बनाए।

स्पिनर्स के आगे ढेर वेस्टइंडीज

स्पिनर्स के आगे ढेर वेस्टइंडीज

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ही ओवर में जेसन होल्डर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद शमरह ब्रूक्स ने 13, डेवोन थॉमस ने 10, कप्तान निकोलस पूरन ने 3, रोवमैन पॉवेल ने 9, कीमो पॉल ने 0, डोमिनिक ड्रेक्स ने 1 और ओडियन स्मिथ ने 0 और शिमरोन हेटमायर ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3-3, जबकि रवि बिश्नोंई ने 4 विकेट अपने नाम किए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • भारत: ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
  • वेस्टइंडीज: शमरह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (कप्तान), डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, डोमिनिक ड्रेक्स, ओबेद मैककॉय, हेडन वॉल्श, रोवमैन पॉवेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+