IND vs WI: फील्डिंग से खुश नहीं दिखे रोहित, बोले- वो कैच लपके होते तो मैच कुछ और होता
नई दिल्ली, 19 फरवरी: कप्तान रोहित शर्मा इस बात से खुश नहीं है कि उनकी टीम ने फील्डिंग में पूरा दमखम नहीं दिखाया है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी टी20 मुकाबला 8 रनों से जीत लिया और तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से लीड हासिल कर ली।

रोहित का कहना है कि अगर फील्डरों ने कैच लपक लिए होते तो गेम अलग होता। हालांकि भारतीय कप्तान ने विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की जिनके प्रयासों के दम पर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल हुई।
भारत को दूसरे मुकाबले में करीबी जीत हासिल हुई थी क्योंकि भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल ने अंत के ओवरों में बहुत बढ़िया बॉलिंग की थी। भारत द्वारा दिए गए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निकोलस पूरन (41 गेंदों पर 62 रन) और रॉमन पॉवेल (36 गेंदों पर नाबाद 68) की बदौलत एक समय भारत को परेशान कर दिया था। दो ओवर बाकी रहते हुए विंडीज को केवल 29 रनों की दरकार थी। भुवनेश्वर कुमार ने यहां पर शानदार बॉलिंग करते हुए 4 ही रन दिए और अब अंतिम ओवर में 25 रनों की दरकार थी।
रोहित ने इन सब चीजों की तारीफ की लेकिन कैच छूटने पर निराश दिखाई दिए। उन्होंने कहा, हम मैदान पर थोड़े सुस्त थे। इससे थोड़ा निराश हूं। अगर हम वो कैच लेते तो खेल कुछ और होता।
निकोलस पूरन को 21 रनों के स्कोर पर बिश्नोई ने ड्रॉप कर दिया था। उस समय 10 ओवर ही हुए थे। ऐसे में रॉमन पॉवेल को भी ड्रॉप कर दिया गया था।
इस मैच में 28 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेलने वाले ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच दिया गया। वेंकटेश अय्यर ने 18 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली।
अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 20 फरवरी को होगा। भारत ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 3-0 से जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications