IND vs WI : दूसरे वनडे में फ्लाॅप हुए बड़े बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव ने बचाई लाज
नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाज का फ्लाॅप प्रदर्शन देखने को मिला। वो तो शुक्र रहा सुर्यकुमार यादव का जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेल टीम के स्कोर को बढ़ाया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर विंडीज के सामने 238 रनों का लक्ष्य रखा। सूर्यकुमार ने 83 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके शामिल रहे। उनके अलावा केएल राहुल ने 48 गेंदों में 4 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- ODI Ranking : बाबर आजम पहले स्थान पर बरकरार, कोहली अभी भी पीछे

फ्लाॅप हुए बड़े बल्लेबाज
सूर्यकुमार और केएल राहुल के बीच चाैथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका। ईशान किशन को बाहर रखा गया। उनकी जगह रोहित शर्मा के साथ विकेटकीपर रिषभ पंत को ओपनिंग के लिए उतारा गया। हालांकि टीम प्रबंधन का यह फैसला गलत साबित हो गया। कप्तान रोहित तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने पंत के साथ मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन 12वें ओवर की पहली गेंद पर पंत भी 18 रन बनाकर ओडिन स्मिथ का शिकार बन गए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली भी 18 रन बनाकर पवेलियन लाैट गए।

राहुल-सूर्यकुमार ने संभाला
पंत-कोहली के आउट होने पर भारत का स्कोर 12 ओवर में 43 के स्कोर पर 3 विकेट था। इसके बाद राहुल और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला। दोनों ने चाैथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। लेकिन राहुल 30वें ओवर में रन आउट होकर 1 रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए। तब टीम का स्कोर 134 था। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने सूर्यकुमार का साथ दिया। लेकिन फिर सूर्यकुमार ने 39वें ओवर में अपना विकेट खो दिया। इसी के साथ भारत की आधी टीम 177 पर पवेलियन लाैट गए। फिर 42वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने आउट होने से पहले 24 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर ने 8, जबकि मोहम्मद शमी ने 3 रन बनाए। अंत में युजवेंद्र चहल ने नाबाद 11 रन बनाकर टीम का स्कोर 237 तक पहुंचाया।

विंडीज की शानदार गेंदबाजी
पहले मैच में विंडीज के ना गेंदबाज कमाल कर सके थे ना बल्लेबाज। जिस कारण उनकी टीम 4 विकेट से मैच हार गई थी। लेकिन दूसरे मैच में विंडीज के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी। केमन रोच ने 8 ओवर में 42 रन देकर 1 लिया। अल्जारी जोसेफ ने 36 रन देकर 2, ओडिन स्मिथ ने 7 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा जेसन होल्डर, अकील होसैन व फैवियन एलन ने 1-1 विकेट लिया।












Click it and Unblock the Notifications