ODI Ranking : बाबर आजम पहले स्थान पर बरकरार, कोहली अभी भी पीछे

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी बल्लेबाजों की नई वनडे रैंकिंग में अभी भी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आडम पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं विराट कोहली अभी भी उनसे पीछे एक स्थान हैं। कोहली बाबर 873 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं तो कोहली उनसे 45 अंक पीछे 828 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। कोहली को फासला कम करने का माैका था, लेकिन विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वह पहले मैच में सिर्फ 8 रन ही बना सके। वहीं दूसरे वनडे में 18 रन बना सके।

icc ODI Ranking:

वहीं ओपनर रोहित शर्मा 807 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 में भारत की ओर से कोहली-रोहित ही शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने टाॅप 10 में जगह बनाई है। वह एक स्थान का फायदा लेकर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इन टॉप 10 बल्लेबाजों में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, विंडीज और न्यूजीलैंड जैसी टीमों का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है, जबकि भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो बल्लेबाज शामिल हैं। इससे पहले विंडीज के शाई होप टॉप 10 में शामिल थे, लेकिन इस बार वह लिस्ट से बाहर हो गए।

यह भी पढ़ें- IPL Auction : कब-कितने बजे शुरू होगी नीलामी, कहां देख सकेंगे LIVE, जानें खास बातें

टॉप 100 बल्लेबाजों की बात करें तो ओमान के जतिंदर सिंह ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने यूएई सीरीज के पहले ही मैच में शतक जड़ा था, जिससे उन्हें 26 पायदान का फायदा हुआ है। वह लीग 2 टूर्नामेंट्स में अब तक 23 मैच खेलकर 594 रन बना चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो टाॅप-10 में कोई फेरबदल नहीं है। हां, ऑलराउंडरों की सूची में विंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर को भारत के खिलाफ पहले वनडे में हाफ सेंचुरी जमाने का फायदा हुआ है। होल्डर ऑलराउंडरों की रैंकिंग में टॉप 20 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं अब वह 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+