IND vs WI: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला, जायसवाल, किशन का टेस्ट डेब्यू, जानें प्लेइंग 11

India vs West Indies 1st Test Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत डोमेनिका के विंडसर पार्क में टॉस के साथ हो चुकी है। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से इस मैच में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन ने टेस्ट डेब्यू किया है।

टीम इंडिया दो मैचों की इस सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-23 की शुरुआत भी कर चुकी है। इससे पहले एशेज 2023 के जरिए अगली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप स्टार्ट हो चुकी है।

ind vs wi 1st test toss and playing 11

भारतीय टीम ने मैच से पहले ही संकेत दे दिए थे कि यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले के साथ पहली बार टेस्ट कैप हासिल करने जा रहे हैं। शुभमन गिल के नंबर तीन पर उतरने की बात भी हो चुकी है और ईशान किशन को भी टेस्ट डेब्यू मिला है।

टीम इंडिया दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के उतर रही है। भारतीय टीम के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी जैसे स्टार सीनियर इस सीरीज का हिस्सा अलग-अलग कारणों से नहीं हैं।

ऐसे में युवाओं पर दारोमदार और मौका दोनों होगा। टीम इंडिया की बैटिंग काफी हद तक रोहित, रहाणे और कोहली के इर्द-गिर्द घूमनी चाहिए। इन तीनों के बल्ले से अच्छे रन निकलने की उम्मीद की जा रही है, पर नजर जायसवाल, गिल, ईशान जैसे युवाओं पर रहेगी क्योंकि उनका प्रदर्शन भारत की आगे की राह तय करेगा।

गेंदबाजी में जडेजा और अश्विन की भारतीय उपमहाद्वीप में मारक स्पिन जोड़ी एक साथ खेल रही है और ओवरसीज हालातों में रविचंद्रन के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के तंग करके खुद को साबित करने का ये बढ़िया मौका है। अश्विन यहां कैरेबियाई टीम के लिए वास्ताविक खतरा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 'बार-बार हो रहे हैं फेल फिर भी...', सुनील गावस्कर ने बताया, मौजूदा खिलाड़ियों में कोई नहीं लेता उनसे सलाह

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

वेस्टइंडीज- क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपॉल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अल्थेनेज, जोशुआ दा सिल्वा, जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकेन

Recommended Video

    Ind vs WI 1st Test: India vs West Indies के बीच पहला टेस्ट, WTC 2023-25 की शुरुआत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+