'तेंदुलकर, गावस्कर भी इतने खास नहीं थे', वानखेड़े में सूर्यकुमार के डेब्यू पर बोले पूर्व कोच
एक दशक पहले मुंबई की अंडर-22 टीम के कोच विलास गोडबोले ने कहा कि उन्होंने सचिन और गावस्कर जैसे खिलाड़ियों को काफी करीब से देखा लेकिन किसी को इतना खास नहीं देखा जितने सूर्यकुमार यादव हैं।

भारत के क्रिकेट इतिहास में मुंबई ने कई अध्याय लिखे हैं। भारत के कुछ महानतम बल्लेबाजों की फौज यहीं से आती है। इसमें सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर तो ऑल टाइम ग्रेटेस्ट में शामिल हैं। रोहित शर्मा भारत के महान बल्लेबाजों में शामिल हैं। लेकिन मुंबई से इतनी आसानी से सबकुछ हासिल नहीं होता। यहां काफी तपना होता है। अब एक नया सितारा यहां से उभरा है जिसका नाम है सूर्यकुमार यादव। विलास गोडबोले, जो एक दशक पहले मुंबई की अंडर-22 टीम के कोच थे, ने कहा कि उन्होंने सूर्यकुमार के कान में कहा था कि वह एक दिन भारत के लिए खेलेंगे। यहां तक कि उन्होंने यादव सचिन और गावस्कर से भी खास लगे।
यादव तब किशोर हुआ करते थे। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गोडबोले ने कहा, "वह तब भी बहुत प्रतिभाशाली था, अब हम तर्क दे सकते हैं कि उसे पहले भारत के लिए खेलना चाहिए था लेकिन जिस तरह से उसने वापसी की वह उल्लेखनीय थी। मैंने उन्हें मध्यम तेज गेंदबाजों के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलते हुए देखा। मैंने (सुनील) गावस्कर-(सचिन) तेंदुलकर को करीब से देखा है, लेकिन कभी किसी को इतना खास नहीं देखा।"
गोडबोले ने कहा कि जिस आत्मविश्वास के साथ सूर्यकुमार बल्लेबाजी करते हैं, वह उन्हें दिग्गज मांजरेकर की याद दिलाते हैं। सूर्या रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ हाल ही में खेले। वे आखिरकार मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में एक इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने जा रहे हैं। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहले मैच की शुरुआत मुंबई से ही करेगी जो आज होगा।
गोडबोले ने कहा, 'उन्होंने (मांजरेकर) बल्लेबाजी करते समय उस रवैये और आत्मविश्वास को बनाए रखा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेल की दिशा तय करते हैं। उन्हें पता है कि गेंदबाज कहां गेंदबाजी करने वाले हैं। यह एक महान बल्लेबाज की पहचान है। ये सब गावस्कर के पास था, तेंदुलकर के पास था, और अब मैं इसे सूर्या में देख सकता हूं। उन्हें पता होता है कि गेंदबाज कहां गेंदबाजी करने वाला है। सूर्य अधिक खतरनाक है, क्योंकि वह विकेट के पीछे भी हिट कर सकता है।"
अब सबसे छोटे प्रारूप में सूर्या के अविश्वसनीय प्रदर्शन ने उन्हें केएल राहुल की अनुपस्थिति में श्रीलंका टी20 के लिए उप-कप्तान का स्थान भी दिलाया। हार्दिक को नियमित कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी करने के लिए बोला गया है। यादव के लिए अपनी काबिलियत को परखने के लिए केवल टेस्ट मैच ही बचते हैं। उन्होंने रणजी में दिखाया है कि वे वनडे स्टाइल में टेस्ट क्रिकेट में भी रन कूट सकते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications