IND vs SL: श्रीलंका ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, हसारंगा को मिली अहम जिम्मेदारी
भारत दौरे पर श्रीलंकाई टीम की घोषणा कर दी गई है। सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में 3-3 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दौरा जनवरी में होगा।

IND vs SL: भारत दौरे पर सीमित ओवर सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम की घोषणा कर दी गई है। वनिंदु हसारंगा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज में सबसे पहले तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। 3 जनवरी से सीरीज की शुरुआत होगी। इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा मंगलवार को कर दी गई थी। टीम इंडिया में वनडे कप्तान रोहित शर्मा हैं और टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। (Photo: SLC/Twitter)
कुसल मेंडिस को अहम जिम्मेदारी
श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने बुधवार को आगामी सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया। श्रीलंका के खेल और युवा मामलों के मंत्री रोशन रणसिंघे ने टीम के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। भानुका राजपक्षे और नुवान तुषारा केवल टी20ई सीरीज में ही भाग लेंगे, जबकि नुवानिदु फर्नांडो और जेफरी वांडरसे केवल एकदिवसीय सीरीज में ही खेलते हुए दिखेंगे। इस बीच कुसल मेंडिस को एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपकप्तान बनाया गया है।
श्रीलंका क्रिकेट टीम इस तरह है
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसाल मेंडिस (वनडे के लिए उपकप्तान), भानुका राजपक्षे (केवल टी20 टीम में), चारित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसारंगा (टी20ई के लिए उपकप्तान), अशेन बंडारा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे (केवल टीम में), चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिता, नुवानिदु फर्नांडो (केवल वनडे टीम में), डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा (केवल टी20 टीम में)।
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच, 3 जनवरी 2023 (वानखेड़े स्टेडियम मुंबई)
दूसरा टी20 मैच, 5 जनवरी 2023 (एमसीए स्टेडियम पुणे)
तीसरा टी20 मैच, 7 जनवरी 2023 (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट)
पहला वनडे मैच, 10 जनवरी 2023 (बरसापाड़ा स्टेडियम गुवाहाटी)
दूसरा वनडे मैच, 12 जनवरी 2023 (ईडन गार्डंस कोलकाता)
तीसरा वनडे मैच, 15 जनवरी 2023 (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनन्तपूरम)












Click it and Unblock the Notifications