गुलाबी गेंद से कहर बनकर बरसे बमुराह, केवल 109 रनों पर ढेर हुआ श्रीलंका

नई दिल्ली, 13 मार्च: भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला चल रहा है जहां पर टीम इंडिया ने गुलाबी गेंद के साथ पड़ोसी देश पर भरपूर कहर बरपा दिया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर के जबरदस्त 92 रनों की बदौलत 252 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की पारी केवल 109 रनों पर ढेर हो गई है।

IND vs SL: Sri Lanka all out for 109, Jasprit Bumrah takes 5 wicket

इसके साथ ही भारतीय टीम को 143 रनों की अच्छी बढ़त मिल गई है और इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा भी कस दिया है। श्रीलंका की पारी को धराशाई करने में भारत के प्रीमियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे अहम भूमिका अदा की जिन्होंने 10 ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

बुमराह के साथ रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी भी दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे जबकि बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने भी एक विकेट लेने के साथ टेस्ट मैचों में अपनी वापसी की। श्रीलंकाई टीम की ओर से अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ही कुछ प्रतिरोध दिखा सके जिन्होंने 85 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका के दो और बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए और बाकी सभी भारतीय गेंदबाजी के सामने धराशाई हो गए।इससे पहले भारत ने इस खतरनाक पिच पर 59.1 ओवर ही बैटिंग की थी। यह पिच असमान उछाल और तेज टर्न के चलते बल्लेबाजों की कब्रगाह साबित हुई है। यहां पर टिककर बैटिंग करना एक गलत फैसला साबित हुआ है। श्रेयस अय्यर ने भी तूफानी पारी के बाद कहा था कि यहां पर तेज प्रहार करके रन बनाना ही बेहतर विकल्प है।

जहां तक सीरीज की बात है तो टीम इंडिया पहले ही एक टेस्ट मैच जीतकर 1-0 से आगे चल रही है और जल्द ही यह मैच भी खत्म होने की उम्मीद है। हालांकि अभी दो पारियों का खेल बचा है और श्रीलंका के पास वापसी के पूरे चांस बचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+