IND vs SL: वनडे की तरह अपने टी20 डेब्यू में भी फ्लॉप रहे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'भाई तू टेस्ट खेल'
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शुभमन गिल को अपना टी20 डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन वो यहां फ्लॉप रहे। गिल ने 5 गेंदों में सिर्फ 7 रन की पारी खेली। सोशल मीडिया पर गिल को ट्रोल किया जा रहा है।

Shubman Gill flop in his T20 Debut भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल अपने टी20 डेब्यू मैच में फ्लॉप साबित हुए हैं। गिल श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 5 गेंदों के अंदर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई। शुभमन गिल को इस मैच में अपना टी20 डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन अपने डेब्यू में गिल फ्लॉप रहे। उन्हें महेश तीक्षणा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
वनडे डेब्यू में भी फ्लॉप रहे थे शुभमन गिल
आपको बता दें कि शुभमन गिल अपने करियर में वनडे डेब्यू के दौरान भी फ्लॉप रहे थे। शुभमन गिल ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था और उस मैच में गिल 21 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। शुभमन गिल का टेस्ट डेब्यू 2020 में हुआ था। हालांकि अपने टेस्ट डेब्यू में शुभमन गिल अच्छी पारी खेलने में सफल रहे थे। उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में 45 और 35 रन की पारी खेली थी।
टी20 डेब्यू में फ्लॉप होने के बाद शुभमन गिल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनके फैंस इस बात से काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर गिल को खूब खरी-खोटी सुनने को मिल रही है। एक नजर गिल को लेकर वायरल हो रहे ट्वीट्स पर












Click it and Unblock the Notifications