IND vs SL: 'सूर्यकुमार यादव ने अनुभवी की तरह ही बैटिंग की,' पूर्व भारतीय खिलाड़ी की प्रतिक्रिया
सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बेहतरीन अर्धशतक जमाया था, हालांकि टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs SL T20i Series (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले गए पिछले टी20 में श्रीलंका ने जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में बराबरी पर ली थी। टीम इंडिया को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इनमें कुछ भारतीय बल्लेबाज ऐसे थे जिन्होंने बेहतरीन तरीके से मुकाबला किया। सूर्यकुमार और अक्षर पटेल ये खिलाड़ी थे जिनके बल्ले से रन आए और दोनों ने अर्धशतक जड़े। दोनों ने मिलकर श्रीलंकाई टीम को कठिन स्थिति में डाल दिया था। हालांकि अंत में मेहमान टीम जीत गई। संजय बांगड़ ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है।

सूर्या खेले अनुभवी खिलाड़ी की तरह
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए संजय बांगड़ ने सूर्या की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी की। उन्होंने दिखाया कि एक अनुभवी खिलाड़ी को कैसे खेलना चाहिए। इस टीम को अगर अनुभव की तलाश है तो वह सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या में तलाशती है क्योंकि बाकी बल्लेबाज थोड़े नए हैं। जब आप 200 से ज्यादा रनों का पीछा करते हैं, तो शुरुआती छह ओवरों में 60 से 70 रन बनाना चाहते हैं।

अक्षर पटेल ने भी किया प्रभावित
बांगड़ ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर एक ओवर में 26 रन बनाए। इसके बाद भी वह बड़े शॉट खेलते रहे। इससे मैच का मूमेंटम भारतीय टीम की तरफ आ गया। इसके अलावा अक्षर पटेल की बैटिंग को लेकर बांगड़ ने कहा कि उन्होंने प्रभावशाली पारी खेली। अक्षर पटेल ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की नाबाद पारी खेली। अक्षर पटेल के बारे में संजय बांगड़ ने यह भी कहा कि पटेल पहले ही एक ऑल राउंडर के रूप में उभरकर सामने आ गए थे।

राजकोट में निर्णायक मैच
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मैच राजकोट में शनिवार को होना है। दो मैचों में सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में यह मुकाबला निर्णायक होने वाला है। दोनों टीमों की तरफ से इसे जीतकर सीरीज कब्जाने का प्रयास रहेगा। राजकोट में पिच बैटिंग के लिए मददगार रहेगी। ऐसे में बल्लेबाज यहाँ खुलकर खेल सकते हैं।

दोनों टीमों में हैं ये खिलाड़ी
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम मावी, ईशान किशन, जितेश शर्मा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, सादीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, एशेन बंडारा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।












Click it and Unblock the Notifications