IND vs SL: कोहली के 100वें टेस्ट में रोहित ने जीता टॉस, अय्यर और विहारी के साथ उतरा भारत
मोहाली, 4 मार्च: भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया मोहाली के पीसीए स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरी है। यह मैच कप्तानी के तौर पर रोहित शर्मा की पहली शुरुआत भी है और उन्होंने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट टीम तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर रही है।

रोहित शर्मा की कप्तानी की शुरुआत के अलावा भी मैच में कई चीजें भारत के लिए खास है। सबसे पहले तो यह विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच है। कोहली ऐसे इंसान है जिन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप में टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने का काम किया है। दूसरे, भारत चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बिना उतर रहा है और यहां पर श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी दोनों को जगह दी गई है।
भारत ने केवल दो ही तेज गेंदबाजों को उतारने का फैसला किया है और वह दोनों अनुभवी मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह हैं। तीसरे स्पिनर के तौर पर टीम इंडिया ने जयंत यादव को जगह दी है। ऋषभ पंत टीम में विकेटकीपर है जबकि ओपनिंग में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल होंगे।
रोहित ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, भारत की कप्तानी करना बहुत बड़ा सम्मान है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। उन्होंने कोहली के 100वें टेस्ट पर कहा कि, हम जानते हैं कि यह एक विशेष अवसर है। 100 टेस्ट खेलने के लिए बहुत से लोग नहीं जाते हैं, और विराट इस खेल की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, पथुम निसानका, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरु कुमारा
दोनों टीमों के बीच इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज हो चुकी है जिसमें भारत ने लंका को 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाबी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications