IND vs SL: इरफान पठान ने श्रीलंका के इन खिलाड़ियों को बताया वास्तव में खतरा, कहा- हमें सावधाव रहना होगा

इरफान पठान ने टीम इंडिया को श्रीलंका को हल्के में नहीं लेने की बात कही है। साथ ही पठान ने श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताया है जो वास्तव में भारतीय टीम के लिए खतरा बन सकते हैं।

India vs Sri lanka T20 Series

भारतीय टीम साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से अपनी सबसे पहली घरेलू सीरीज खेलेगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को श्रीलंका से सावधान रहने की चेतावनी दी है। स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के मुताबिक, इरफान पठान ने टीम इंडिया को श्रीलंका को हल्के में नहीं लेने की बात कही है। साथ ही पठान ने श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताया है जो वास्तव में भारतीय टीम के लिए खतरा बन सकते हैं।

इन खिलाड़ियों से सावधान रहे टीम इंडिया

रिपोर्ट के मुताबिक, इरफान पठान ने कहा है कि हार्दिक पांड्या एंड कंपनी को श्रीलंका के खिलाफ सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि यह टीम उलटफेर करने वाली टीम है। पठान ने कहा है, "श्रीलंका इतनी खराब टीम नहीं है। हम जानते हैं कि उन्होंने एशिया कप में क्या किया था। एशिया कप में इस टीम के प्रदर्शन को देखते हुए हमें सावधाव रहना होगा" पठान ने इस दौरान कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, लाहिरू कुमारा और महेश तीक्षणा को टीम इंडिया के लिए खतरा बताया है। पठान ने कहा है कि यह 4-5 खिलाड़ी मुझे ऐसे लगते हैं जो टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। साथ ही टीम के कप्तान दासुन शनाका भी काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, वो अपनी बल्लेबाजी से कभी भी खेल पलट सकते हैं।

श्रीलंका ने जीता था एशिया कप

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका 18 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं वानिंदु हसरंगा टीम के उपकप्तान हैं। बता दें कि श्रीलंका की टीम ने पिछले साल सितंबर में दुबई में एशिया कप का खिताब जीता था। श्रीलंका ने एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत को छह विकेट से हराया था। दासुन शनाका उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच थे।

टी20 सीरीज के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें

भारत

ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम मावी, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक और मुकेश कुमार

श्रीलंका

पाथुन निसांका, अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, असहीन भंडारा, महेश तीक्षणा, दिलशान मधुशनका, कसुन रजिथा, दुनिथ वेलाल्गे, प्रमोद मधुशान, लाहिरू कुमारा, नुवान थूशारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+