VIDEO में जडेजा की आंखों पर इरफान ने ली चुटकी, 'बापू आई-ड्रॉप डालने की जरूरत है'

नई दिल्ली, 27 फरवरी: भारत और श्रीलंका के बीच हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने तूफानी बल्लेबाजी के नजारे पेश किए और काफी वाहवाही बटोरी। रविंद्र जडेजा एक बहुत अच्छे ऑलराउंडर माने जाते हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर समान रूप से पकड़ रखते हैं लेकिन कई बार बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे आने के कारण उनकी बल्लेबाजी क्षमता छुप कर रह जाती है। हालांकि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में स्पष्ट कर दिया है कि वह रविंद्र जडेजा को बतौर बल्लेबाज ऊपर भेजना जारी रखेंगे।

बदली लीडरशिप, बदले से जडेजा-

बदली लीडरशिप, बदले से जडेजा-

भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में 184 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और जडेजा नंबर चार पर भेजे गए और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने रोहित के इस फैसले का पूरी तरह से मान रखा और केवल 18 गेंदों पर 45 रनों की तेज पारी खेली। दूसरे छोर पर श्रेयस अय्यर बेहतरीन 74 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम 7 विकेट से मैच जीत गई और अब उसने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त ले ली है। जडेजा ने कप्तान रोहित शर्मा का खास धन्यवाद अदा किया था।

जडेजा की वीडियो पर इरफान पठान की चुटकी-

जडेजा इस दौरान उम्मीद करते हैं कि आगे भी जब-जब मौके मिलेंगे तो वह अपना बेस्ट देंगे, परिस्थितियों के हिसाब से खेलेंगे और अपनी टीम के लिए मैच जिताएंगे। सोशल मीडिया पर ऑलराउंडर के लिए काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट की गई रविंद्र जडेजा की वीडियो पर एक मजेदार चुटकी ली है। दरअसल वीडियो में जडेजा बार-बार पलके झपकते हैं। लगता है जैसे उनकी आंखों में कुछ समस्या हो रही हो। लेकिन इस बात को लोग तब तक नोटिस नहीं करेंगे जब तक कि विशेष रूप से उनको बताया ना जाए।

'पहली बार कांटेक्ट लेंस ट्राई किए..'

'पहली बार कांटेक्ट लेंस ट्राई किए..'

पर इरफान पठान ने यहां साफ-साफ लिखा है कि बापू आपको आई ड्रॉप की जरूरत है। इसके जवाब में रविंद्र जडेजा कहते हैं कि उन्होंने पहली बार कांटेक्ट लेंस ट्राई किए हैं। पठान की बातचीत जारी रहती है और वे कहते हैं कि ऐसे लगता है जैसे जडेजा ने बैटिंग करते हुए भी दूरबीन लगा रखी थी।

लगे रहो बाबू-

लगे रहो बाबू-

इसके बाद इरफान पठान कहते हैं- लगे रहो बाबू। जडेजा इसके जवाब में खूब हंसते हुए कहते हैं कि इरफान भाई आपका शुक्रिया। रविंद्र जडेजा ने घुटने की चोट के बाद वापसी की है क्योंकि इससे पहले वे दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी चूक गए थे और उसके बाद भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सफेद गेंद सीरीज में भी खेलने से चूक गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+