IND vs SL के फाइनल मैच में बल्लेबाजों को नहीं टिकने देंगे ये गेंदबाज, ले सकते हैं सबसे ज्यादा विकेट?

Asia Cup Final, IND vs SL: एशिया कप 2023 के खिताबी मुकाबले को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। भारत बनाम श्रीलंका का फाइनल मैच 17 सितंबर यानी आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इस खिताबी मुकाबले से पहले जानते हैं कि कौन तीन गेंदबाज अपनी टीम के लिए आज सबसे ज्यादा विकेट दिला सकते हैं।

दुनिथ वेलालगे
श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालगे वही गेंदबाज हैं, जिन्होंने एशिया कप में अपने पिछले मुकाबले के दौरान भारत की स्टार बल्लेबाजी लाइन-अप को धराशाई कर दिया था। इस मुकाबले में बाएं हाथ के स्पिनर ने पांच विकेट लिए, जिसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल और उप-कप्तान हार्दिक पांड्या शामिल थे।

ऐसे में यह गेंदबाज एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकता है। एशिया कप 2023 में वेलालगे ने अब तक कुल 10 विकेट चटकाए हैं, और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को इस गेंदबाज के खिलाफ ज्यादा सतर्क होकर खेलना होगा।

india vs sri lanka

कुलदीप यादव
टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2023 में बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे। कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले वनडे 5 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। कुलदीप ने सिर्फ चार मैचों में 9 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

कुलदीप यादव ने एक मैच कम खेला है लेकिन फिर भी वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में चौथे स्थान पर हैं। अपनी वापसी के बाद से बाएं हाथ का बल्लेबाज गेंद के साथ अधिक खतरनाक दिख रहा है। कोलंबो में एक बार फिर गेंद से उनका कमाल देखने को मिल सकता है।

जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेला था। जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा। वह नेपाल के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन जब भी वह खेले हैं तो उन्होंने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की है।

बुमराह निश्चित रूप से एक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और श्रीलंका के खिलाफ आगामी मुकाबले में उनकी नजर अपनी टीम के लिए खिताबी मैच को जिताने पर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+