IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल का कोलंबो में शतक, 7 साल बाद हुआ भारतीय टीम में बड़ा कारनामा
IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पडिक्कल ने 168 गेंदों का सामना करते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की और इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में लगातार दूसरे मुकाबले में शतक लगाने का कारनामा कर दिया।
पडिक्कल के बल्ले से यह टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। इससे पहले गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भी उन्होंने तीन अंकों का आंकड़ा पार किया था। इस तरह दो मैचों की सीरीज में उन्होंने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी जगह को और मजबूत किया है।

पडिक्कल ने अपनी पारी की शुरुआत संभलकर की लेकिन क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने रन बनाने की रफ्तार बढ़ा दी। 90 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और शतक तक पहुंचने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई।
168 गेंदों में सेंचुरी पूरी करने के बाद उनकी पारी काफी देर तक भारतीय पारी को संभालती रही। आखिरकार 117 रन के स्कोर पर उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा, उनकी पारी में 12 चौके आए।
शुभमन गिल के साथ मिलकर की भागीदारी
पडिक्कल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय पारी को मुश्किल दौर से बाहर निकालने में बड़ी भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर शतकीय साझेदारी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव वापस डाल दिया। गिल अपनी फिफ्टी जड़कर 50 के स्कोर पर आउट हो गए।
चेतेश्वर पुजारा के क्लब में शामिल
पडिक्कल के लगातार दूसरे शतक की सबसे खास बात उनका बल्लेबाजी क्रम है। उन्होंने नंबर 3 पर उतरते हुए लगातार दो टेस्ट पारियों में सेंचुरी लगाई है। इससे पहले नंबर 3 पर खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो शतक लगाए थे। अब कई साल बाद भारत के किसी नंबर 3 बल्लेबाज ने लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की है।
पहले दिन का क्या रहा हाल
रवींद्र जडेजा अंतिम सेशन में 43 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 300 का स्कोर बनाया। ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर क्रीज पर थे।


Click it and Unblock the Notifications
