IND vs SL: सूर्यकुमार से डरे हार्दिक पांड्या, कहा मैं इनके खिलाफ गेंदबाजी नहीं करना चाहूंगा
सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई, उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा शतक जमा दिया।

IND vs SL 3rd T20i (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ राजकोट टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की बड़ी जीत में सूर्यकुमार यादव की बड़ी भूमिका रही। यादव ने अपना तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ते हुए श्रीलंका के खिलाफ एक पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने में मदद की। इसके बाद भारत ने 91 रनों से जीत दर्ज की। भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव की बैटिंग को अलग स्तर का बताया है। पांड्या ने कहा कि हर बार सूर्यकुमार यादव ऐसा करते हैं। उनको बताने की भी आवश्यकता नहीं होती है।
भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि सूर्यकुमार यादव हर पारी में अपनी बैटिंग से हैरान करते हैं। अपनी बैटिंग से वह हमें यह बता देते हैं कि बल्लेबाजी कितनी आसान है। अगर मैं गेंदबाजी करता तो उनकी बैटिंग देखकर निराशा होती। राहुल त्रिपाठी का जिक्र भी करना चाहूँगा क्योंकि गेंद हलचल कर रही थी और उन्होंने इंटेंट दिखाया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अपना काम कर दिया। उनको कुछ भी बताने की जरूरत नहीं होती। सूर्या जानते हैं कि क्या करना है। कुछ अलग स्थिति होती है, तो हम बात करते हैं लेकिन अक्सर वह अपना काम जानते हैं।
पांड्या ने आगे कहा कि जिस तरह से निचले क्रम में अक्षर पटेल बैटिंग करते हुए हिट करते हैं, मुझे वास्तव में गर्व है। इससे उनको और टीम को आत्मविश्वास मिलेगा। कप्तान के रूप में मैं अपने खिलाड़ियों का साथ दूंगा और मेरा मकसद यही है। टी20 में भारत के ये सभी बेहतरीन क्रिकेटर हैं इसलिए किसी तरह के संदेह की संभावना नहीं है। हम अपने खिलाड़ियों को बैक कर रहे हैं। दूसरे टी20 में हम अपना पचास फीसदी भी नहीं दे पाए लेकिन हमने अच्छा संघर्ष किया।
गौरतलब है कि भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका की टीम 137 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह से टीम इंडिया ने 91 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications