Ind vs SL: वनडे में दोहरा शतक, IPL में 15.25 करोड़, फ्लॉप होने पर ट्रोल हुए ईशान किशन
Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) update in Hindi: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इस मैच में ईशान किशन फ्लॉप रहे।

Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) update in Hindi: भारत ने सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहे तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की खराब शुरुआत हुई और टीम ने पहले ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया, लेकिन पहले ही ओवर में ईशान कैच आउट हो गए।

नहीं चला ईशान किशन का बल्ला
श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन से फाइनल मैच में रनों की उम्मीद थी। लेकिन बड़े मंच पर एक बार फिर ईशान किशन ने फैंस को निराश किया। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। किशन ने बेहद खराब शॉट का चयन कर अपना विकेट गंवाया। किशन के आउट होने के तरीके पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।

वनडे में जड़ा था दोहरा शतक
ईशान किशन महज एक रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में ईशान किशन का बल्ला शांत ही रहा है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ईशान किशन ने ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक जड़ा था। लेकिन टी-20 में अब तक वह बल्ले से अपना कमाल दिखाने में नाकाम रहे हैं। ईशान किशन की खराब बल्लेबाजी पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

आईपीएल में बिके थे काफी महंगे
ईशान किशन को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम ने 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा था। मुंबई के लिए किशन को सनराइजर्स हैदराबद से कड़ी टक्कर मिली थी। किशन मुंबई के लिए आईपीएल में बतौर ओपनर खेलते हैं। किशन का आईपीएल रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन टी-20 इंटरनेशनल में वह अब तक बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ईशान मौके का फायदा नहीं उठा सके जिसके कारण अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications