IND vs SL: शिवम मावी का यादगार डेब्यू, भारत ने अंतिम गेंद पर श्रीलंका को चटाई धूल

भारतीय टीम ने कम स्कोर के बाद भी श्रीलंकाई टीम को हरा दिया। भारत ने अंत तक मुकाबले को खींचा और जीत दर्ज कर ली।

Team India

IND vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका): भारत ने श्रीलंकाई टीम को पहले टी20 मैच में 2 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में सभी ओवर खेलकर श्रीलंकाई टीम 160 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है। भारत ने वानखेड़े में सबसे कम टी20 स्कोर डिफेंड किया है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छोटे मैदान पर जीत हासिल की।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की खराब शुरुआत रही। भारतीय टीम ने डेब्यू करने वाले शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। गिल ने 7 रन बनाए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव 7 और संजू सैमसन 5 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन एक छोर से अच्छा खेल रहे थे लेकिन उनके ऊपर भी दबाव आया। वह 29 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। यहां से कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुछ आकर्षक शॉट खेले लेकिन अंत तक वह भी टिकने में नाकाम रहे। हार्दिक पांड्या 27 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए।
दीपक हूडा की शानदार बैटिंग
टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने वाले बल्लेबाज दीपक हूडा रहे। उनका साथ अक्षर पटेल ने निभाया। दोनों ने मिलकर अंतिम गेंद तक बल्लेबाजी की। हूडा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 23 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए। उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्के देखने को मिले। अक्षर पटेल ने उनका बखूबी साथ दिया और 20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 162 रन बनाए।
शिवम मावी का जबरदस्त डेब्यू
जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने भी जल्दी विकेट गंवाए। डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने निसंका को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने दूसरी सफलता भी दिलाई और धनंजय डी सिल्वा को आउट किया। दोनों बल्लेबाज क्रमशः 1 और 8 रन बनाकर आउट हुए। असलंका तेज खेलने का प्रयास करते हुए उमरान मलिक का शिकार बन गए। एक छोर से कुसल मेंडिस अच्छी बैटिंग कर रहे थी लेकिन वह हर्षल पटेल के आते ही गलती कर बैठे और 28 रन बनाकर चलते बने। शनाका ने 45 और हसारंगा ने 21 रन बनाकर उम्मीदें जगाई। उनके बाद अंत में करुणारत्ने ने तेजी से नाबाद 23 रन बनाए लेकिन वह अंतिम गेंद पर जरूरी 4 रन नहीं बना पाए और श्रीलंका 160 पर आउट हो गई। मावी ने 22 रन देकर 4 विकेट झटके। यह उनका यादगार डेब्यू रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+