VIDEO: रोहित शर्मा ने जीता दिल, रोते हुए फैन के पास जाकर फोटो खिंचवाई, वीडियो तेजी से वायरल

श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा ने दिल जीतने वाला काम किया। वह अपने एक रोते हुए फैन के पास गए और उसको चुप कराया।

Rohit Sharma

IND vs SL 1st ODI (भारत बनाम श्रीलंका): भारत और श्रीलंका की टीमें गुवाहाटी में पहले एकदिवसीय मैच में आमने-सामने हैं। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फैन्स के दिलों में राज करते हैं और अपने प्रशंसकों को कभी निराश नहीं करते। गुवाहाटी एकदिवसीय मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुकाबले से पहले रोहित शर्मा अपने एक नन्हे फैन से मिलने के लिए गए। यह शानदार दृश्य कैमरे पर भी कैद हुआ और वीडियो वायरल हो गया।

रोहित शर्मा का एक फैन उनको देखकर काफी रोने लगा। अपने प्रशंसक को इस तरह रोते हुए देखकर रोहित शर्मा दिल पसीज गया। वह भी खुद को अपने फैन से मिलने से नहीं रोक पाए और वहां गए। इस नन्हे फैन के पास जाकर रोहित ने चुप कराया और प्यार से चेहरे पर हाथ फेर दिया। इसके बाद यह फैन रोते हुए चुप गो गया। रोहित शर्मा ने फोटो भी खिंचवाई। इस सुखद दृश्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।

भारतीय टीम के कप्तान ने पहले एकदिवसीय मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की बड़ी भागीदारी की। गिल 70 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 83 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 9500 रन भी पूरे किये।

इससे पहले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। भारतीय टीम में गिल को खिलाया गया। उनके अलावा केएल राहुल को जगह मिली। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को टीम में शामिल करने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फैन्स भी इससे नाराज दिखे। टीम इंडिया में तेज गेंदबाजों को ज्यादा अहमियत दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+