IND vs SA: कब होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में टॉस? बारिश के बाद कितने ओवर काटे जाएँगे
India vs South Africa T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जाना है। रविवार को होने वाले इस मैच में बारिश का खलल देखने को मिला है। निर्धारित समय से पहले ही बारिश ने डेरा डाल लिया था, इसके बाद टॉस में देरी हो गई।
लगातार बारिश देखने को मिली है, ऐसे में सवाल यह भी है कि अब टस सकब होगा। ग्राउंड कवर्स से ढका हुआ है। टॉस कब होगा यह किसी को नहीं पता लेकिन ओवर कटौती का समय तो आ गया। भारतीय समय अनुसार शाम 8 बजकर 10 मिनट के बाद तक मैच नहीं हो, तो ओवर कटेंगे। 9 बजकर 21 मिनट तक भी कोई अच्छी खबर नहीं आई थी।

खबर लिखे जाने तक बारिश में किसी तरह का कोई सुधार देखने को नहीं मिला था। लगातार ग्राउंड पर बारिश थी और कवर्स ऑन थे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जैसे ही बारिश रुकती है और खेलने लायक चीजें होगी, तो तुरंत टॉस कराया जाएगा।
फ़िलहाल फैन्स को भी इंतजार है कि टॉस हो और बारिश रुके। पहले यही मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 30 मिनट पर होना था। इसके समय में दो दिन पहले ही बदलाव किया गया और मुकाबला 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू कराने का फैसला लिया गया। इस पर बारिश ने पानी फेर दिया।
जब इस मैच का समय भारतीय दर्शकों के हिसाब से 2 घंटे पीछे किया गया था, तो फैन्स में ख़ुशी की लहर थी इसके बाद बरसात ने पूरा मज़ा और ख़ुशी को निराशा में बदल दिया। पहले ही मैच में इस तरह से बारिश का अंदाजा फैन्स ने तो कम से कम नहीं किया था। खबर लिखे जाने तक बारिश लगातार बनी हुई थी।
हालांकि अम्पायरों और मैच रेफरी का प्रयास यही रहेगा कि जितना भी समय बारिश के बाद बचेगा, उसमें कम ओवर करते हुए मुकाबला आयोजित कराया जाए, फ़िलहाल ऐसी संभावना भी नहीं दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications