IND vs SA 2nd ODI: कब और कहां होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला
India vs South Africa 2nd ODI: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की है। टीम इंडिया ने धांसू प्रदर्शन करते हुए अफ्रीका को 8 विकेट के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
टीम इंडिया ने हर विभाग में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आउटप्ले कर दिया। अफ्रीकी टीम बैटिंग में फ्लॉप साबित हो गई। गेंदबाजी में कुछ करने के लिए बचा ही नहीं था क्योंकि लक्ष्य ही 117 रनों का था। भारत के लिए साई सुदर्शन ने धाकड़ प्रदर्शन किया और डेब्यू मैच में फिफ्टी जड़ी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे कब होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले और दूसरे वनडे मैच में ज्यादा दिनों का गैप नहीं रखा गया है। दूसरा वनडे मुकाबला 19 दिसम्बर को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए यह काफी अहम मैच रहने वाला है। दक्षिण अफ्रीका के लिए मैच में करो या मरो की स्थिति रहेगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच कहां होगा?
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा वनडे मुकाबला वहीँ खेला जाएगा, जहाँ एक टी20 मैच भी खेला जा चुका है। य मुकाबला गायबेरखा (पोर्ट एलिजाबेथ) में खेला जाना है। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। डिजनी+हॉटस्टार पर मुकाबला लाइव देखा जा सकता है।
पहले मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले निश्चित रूप से इस मुकाबले में भी बुलंद होने वाले हैं। भारतीय टीम जोश से लबरेज रहेगी और मैदान पर उतरकर सीरीज अपने नाम करने का प्रयास करेगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम को हर हाल में यह मुकाबला जीतना ही होगा। हालाकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को कम नहीं आँका जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications