IND vs SA: कोहली ने जड़ी धुआंधार फिफ्टी, टेस्ट क्रिकेट में तोड़ा संगकारा का बड़ा रिकॉर्ड

IND vs SA: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच में परेशानी का सामना कर रही है। टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल स्थिति में दिखी है। भारत ने जल्दी ही अपने 4 टॉप बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इस बीच विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड बनाया है।

विराट कोहली ने इस साल के अंत तक आते-आते एक कीर्तिमान अपने नाम करते हुए श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल विराट कोहली ने 2000 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया है। सभी फ़ॉर्मेट में वह धाकड़ रहे हैं।

virat kohli

विराट कोहली ने एक कैलेंडर वर्ष में 2000 रनों का आंकड़ा सातवीं बार हासिल किया है। कुमार संगकारा को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। कुमार संगकारा ने यह आंकड़ा 6 बार हासिल किया था। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है। इस साल सफेद गेंद क्रिकेट के अलावा कोहली ने रेड बॉल में भी रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने कुछ बेहतरीन कट शॉट खेले और गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने की रणनीति पर काम किया और तेज बल्लेबाजी की। जहाँ भी उनको कमजोर गेंद मिली, इसे सीमा रेखा से बाहर भेजते हुए रन बनाये। तूफानी अंदाज में खेलते हुए कोहली ने 61 गेंद में ही अपना अर्पूधशतक पूरा कर लिया, टेस्ट क्रिकेट में कोहली की यह 30वीं फिफ्टी है। हालांकि भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर कोहली ने छठी बार 50+ का स्कोर किया है। सचिन ने ऐसा आठ मौकों पर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+