IND vs SA: दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे 2 स्टार भारतीय खिलाड़ी! कारण भी काफी खास, मुश्किल में टीम इंडिया
IND vs SA: कोलकाता टेस्ट मैच में हारने के बाद भारत के पास अंतिम मौका बचा है, जिसे जीतकर सीरीज में पराजय से बचा जा सकता है। भारतीय टीम का अगला मैच गुवाहाटी में खेला जाना है, इससे पहले भी परेशानी सामने आ रही है। मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीम इंडिया के दो प्लेयर बाहर हो सकते हैं।
शुभमन गिल पिछले टेस्ट की अंतिम पारी में बैटिंग करने के लिए नहीं आए थे। गर्दन में जकड़न की समस्या के कारण गिल नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उनको अस्पताल में लेकर चेक कराया गया था। वहां से वापस आने के बाद भी स्थिति को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं है।

कुछ खबरों की माने, तो गिल के खेलने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वह अगले टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो ऋषभ पंत टीम इंडिया के कप्तान होंगे। एक और नाम कुलदीप यादव का है, जो अगले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। उनका जाना तय माना जा रहा है।
IND vs SA: कौन होगा बाहर
रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव ने शादी के लिए छुट्टी मांगी है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में शादी हो सकती है। इस वजह से वह शायद गुवाहाटी टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। कुलदीप यादव की शादी बचपन की दोस्त वंशिका से होने वाली है। दोनों की सगाई इसी साल जून में ही हुई थी। कुलदीप की शादी की डेट सामने नहीं आई है।
पांचवें टेस्ट के शेड्यूल से हुई परेशानी
गुवाहाटी टेस्ट मैच 22 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर को समाप्त होगा। अगर मैच पांचवें दिन तक जाता है, तो कुलदीप यादव को घर वापस जाने में देरी होगी। इसे देखते हुए वह पहले ही अपने घर जाना चाहेंगे। अगर ऐसा होगा, तो वह टेस्ट मैच से बाहर ही होने वाले हैं।
अगर कुलदीप यादव बाहर होते हैं, तो टीम इंडिया को झटका लगेगा क्योंकि बेंच पर कोई स्पिनर नहीं है। जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के साथ ही जाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications