Ind vs SA: पहले टी20 के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत; See Photos

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

नई दिल्ली, 26 सितंबर: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरें में देखा जा सकता है कि भारतीय स्पिनर आर अश्विन तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम का जोरदार स्वागत हुआ। अपने फेवरेट खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर फैंस जमा हैं। सीरीज का पहला मैच 28 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा।

Ind vs SA

टीम इंडिया के हौसले बुलंद
टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। वहीं टी20 सीरीज का आखिरी मैच 4 अक्टूबर को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में होगा। टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम टी20 विश्वकप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी। हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मेगा इवेंट से पहले इन खिलाड़ियों को फॉर्म में आना भारत के लिए शुभ संकेत है। हालांकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म अब भी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Recommended Video

    IND vs SA: Team India पहुंची केरल,Sanju Samson के फैन्स ने बस का घेराव किया | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

    • दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
    • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

    वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल
    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में और आखिरी टी20 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। वहीं भारत की बी टीम वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में, दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में और तीसरा मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।

    • पहला टी20: 28 सितंबर- तिरुवनंतपुरम
    • दूसरा टी20: 2 अक्टूबर- गुवाहाटी
    • तीसरा टी20: 4 अक्टूबर- इंदौर
    • पहला वनडे: 6 अक्टूबर- लखनऊ
    • दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर- रांची
    • तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर- दिल्ली

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+