IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में टी-20 शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने सूर्या, छक्कों की कर दी बारिश

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में धमाका कर दिया। वह 56 गेंद में 8 छक्के और 7 चौकों से अपना चौथा शतक जड़ने में सफल रहे। दक्षिण अफ्रीका में टी20 शतक जड़ने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

टॉस जीतकर मार्करम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गिल और जायसवाल ने तेज बैटिंग करते हुए 29 रन महज 2 ओवर में ही जड़ दिए थे। इसके बाद केशव महाराज को गेंदबाजी करने के लिए लाया गया। उन्होंने भारत को लगातार दो झटके दिए।

suryakumar yadav

महाराज ने गिल को 12 पर पगबाधा आउट किया और अगली गेंद पर तिलक वर्मा गोल्डन डक पर आउट हो गए। दो झटके लगने के बाद सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने मामला संभाल लिया। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में स्कोर 62 रन तक पहुंचा दिया।

सूर्यकुमार और जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्कोर 10 ओवर में 87 रनों तक पहुंचा दिया। इस बीच जायसवाल ने 34 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह उनका तीसरा टी20 अर्धशतक है। सूर्या भी पीछे नहीं रहे और 32 गेंद में फिफ्टी बना ली। उनका यह लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने 13वें ओवर में फेकलुकवायो को 2 छक्के और 1 चौका जड़ा।

सूर्यकुमार यादव ने लगातार धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना चौथा टी20 सैकड़ा पूरा कर लिया। वह 55 गेंद में शतक जड़ने में सफल रहे और अगली गेंद पर आउट हो गए। सूर्या ने 56 गेंद में 100 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के आए।

सूर्या के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 201 का आंकड़ा बोर्ड पर लगाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और विलियम्स के खाते में 2-2 विकेट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+