Ravindra Jadeja के पास IPL से पहले दमखम दिखाने का मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे टेस्ट के बेस्ट खिलाड़ी!
IND vs SA, Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस समय आईपीएल 2026 को लेकर चर्चाओं में हैं। अगले साल यानी 2026 में जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं। लकिन उससे पहले रविंद्र जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना दमखम दिखाते नजर आने वाले हैं।
टेस्ट क्रिकेट में बरकरार है जडेजा का जलवा (IND vs SA, Ravindra Jadeja)
रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर की शानदार फॉर्म में हैं। भले ही टी-20 क्रिकेट में उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हों और ऐसी अटकलें हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) को ट्रेड कर सकती है। लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम में उनकी जगह पर कोई संदेह नहीं है। अब, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच में जडेजा एक बड़ा इतिहास रचने की कगार पर हैं।

4000 रन और 300 विकेट का लेकर बनाएंगे रिकॉर्ड
जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने से केवल 10 रन दूर हैं। इस आंकड़े को छूते ही वह टेस्ट इतिहास में केवल चौथे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने 4000 या उससे अधिक रन बनाने के साथ-साथ 300 या उससे अधिक विकेट भी लिए हों। फिलहाल, महान कपिल देव एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 से अधिक रन और 300 से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड हासिल किया है। कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 5248 रन बनाने के साथ-साथ 434 विकेट झटके हैं। वहीं इंग्लैंड के इयान बॉथम ने 5200 रन बनाने के अलावा 383 विकेट अपने नाम किया है।
रविंद्र जडेजा का खेलना लगभग तय
कोलकाता की पिच को देखते हुए यह लगभग तय है कि रविंद्र जडेजा के साथ अक्षर पटेल भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे। तीसरे स्पिनर के स्लॉट के लिए वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का खेलना भी तय माना जा रहा है, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ दो शतक जड़कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications