IND vs SA: कोहली की रिकवरी पर द्रविड़ ने दी अपडेट, किस वजह से मैच हारे यह भी बताया

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम को अपने नियमित कप्तान विराट कोहली की कमी जोहांसबर्ग टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से मिली हार में काफी बुरी तरह से खली थी। विराट कोहली की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने टीम की अगुवाई की और पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी भी की लेकिन कुल मिलाकर दोनों ही पारियों में भारतीय टीम एकजुट नहीं दिखाई दी और यही हाल दक्षिण अफ्रीका की चौथी पारी में गेंदबाजी के दौरान भी देखने को मिला।

कोहली की गैरमौजूदगी खली-

कोहली की गैरमौजूदगी खली-

सेंचुरियन टेस्ट को बहुत ही बेहतर तरीके से जीतकर आई टीम इंडिया अचानक इतनी बुरी तरह हथियार डाल देगी इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी और यह भी सवाल उठना लाजिमी है कि एक ही टेस्ट मैच के बाद आखिर इस टीम को हुआ क्या है? कुल मिलाकर एक ही बात नजर आती है वह है विराट कोहली की मैदान में गैरमौजूदगी और उनकी ऊर्जा की अनुपस्थिति। भले ही कोहली बल्ले से बहुत शानदार योगदान नहीं कर रहे हैं लेकिन एक बड़े बल्लेबाज के तौर पर उनकी अहमियत को किसी भी स्तर पर नकारा नहीं जा सकता है और मैदान में कप्तानी करते हुए टेस्ट मैच के प्रति उनका पैशन भी अपने आप में बेमिसाल रहा है।

कोहली तीसरा टेस्ट मुकाबला खेल पाएंगे?

कोहली तीसरा टेस्ट मुकाबला खेल पाएंगे?

कई लोग तो विराट कोहली को टेस्ट मैचों का सुपर स्टार तक कहते हैं जिनमें शेन वॉर्न भी शामिल है। ऐसे में सवाल उठता है कि विराट कोहली, जो इस समय अपनी कमर की तकलीफ से उभर रहे हैं, क्या कैपटाउन में होने वाला तीसरा टेस्ट मुकाबला खेल पाएंगे? तो इस बारे में अच्छी खबर यह है कि कोहली तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और उनकी फिटनेस के बारे में हमको जोहांसबर्ग टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी एक अपडेट मिली थी जब विराट कोहली मैदान पर उतरे थे और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उनको थ्रोडाउन का अभ्यास कराया था।

राहुल द्रविड़ ने अपडेट दी-

राहुल द्रविड़ ने अपडेट दी-

अब राहुल द्रविड़ ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट की रिकवरी के बारे में कुछ अपडेट दी है। द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 7 विकेट की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि विराट कोहली तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में खेल पाएंगे। यह मैच 11 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा। द्रविड़ ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा वह इस प्रकार था- "विराट कोहली हर तरीके से ठीक लग रहे हैं। उनके पास दौड़ने का भी मौका आया और उन्होंने थोड़ी बहुत भागदौड़ भी की। हमें लगता है कि केपटाउन में कुछ नेट सेशन के बाद वे खेलने के लिए बेहतर होंगे। मैंने उनसे बातचीत भी की है और वे 4 दिनों में बेहतर हो जाने चाहिए।"

पहले मैच में जीत, दूसरे में हार क्यों मिली-

पहले मैच में जीत, दूसरे में हार क्यों मिली-

राहुल द्रविड़ टीम इंडिया की हार पर बात करते हुए यह भी कहते हैं कि यह विकेट दोनों ही टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण था और एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर हम कुछ मौकों पर अवसर हाथ से जाया करते हुए दिखाई दे सकते हैं। पहली पारी चुनौतीपूर्ण थी लेकिन अगर हम 55-60 रन और जोड़ लेते तो यह मैच में काफी बड़ा अंतर भी साबित हो सकते थे। निश्चित तौर पर हम और अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। जिन खिलाड़ियों को शुरुआत मिली वे अपनी पारियों को शतक में तब्दील कर सकते थे। दोनों खेलों में यही अंतर रहा क्योंकि पहले मैच में केएल राहुल ने सेंचुरी दी थी और हम जितने वाली साइड बनकर उभरे थे इस बार डीन एल्गर ने 96 रन बनाए और साउथ अफ्रीका जीतने वाली साइड बन कर उभरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+